नई दिल्ली। रंगों का त्योहार होली आने ही वाला है। दिवाली के बाद हिंदुओं के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक होली को माना जाता है। यह पर्व हर साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस मौके पर लोग अपने प्रियजनों के साथ रंगों और गुलाल से होली खेलते हैं और तरह -तरह के पकवान खाते हैं। वहीं, इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जिसकी वजह से इसका महत्व और भी बढ़ गया है, तो आइए यहां जानते हैं कि इस मौके पर किन राशियों को लाभ होने वाला है।
होली पर इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य
वृषभ राशि - यह दिन वृष राशि के लिए बहुत अच्छा माना जा रहा है। इन्हें करियर के क्षेत्र में लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। धन लाभ के योग बनेंगे। ऐसे में इस दिन भगवान सूर्य को जल चढ़ाएं।
मिथुन राशि - सूर्य का मीन राशि में गोचर मिथुन राशि के लिए बहुत शुभ माना जा रहा है। इस राशि के जातकों को आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य संबंधित मुश्किलें दूर होंगी।
धनु राशि - धनु राशि के जातकों के लिए भी यह गोचर उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। यात्रा के योग बनेंगे, जिसका इन्हें भविष्य में लाभ मिलेगा। साथ ही जीवन में खुशियां आएंगी।
कब है होली?
वैदिक पंचांग के अनुसार, सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 14 मार्च को 12 बजकर 23 मिनट पर होगा। ऐसे में होलिका दहन 13 मार्च को किया जाएगा और होली 14 मार्च को मनाई जाएगी।