Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

स्वास्थ्य

हार्ट अटैक मरीजों में 33 फीसदी बनिया समुदाय के लोग:डॉ.कलेर

Updated on Monday, February 15, 2021 20:24 PM IST

गुरुग्राम। आपको यह जानकर हैरानी होगी देश में होने वाले हृदय रोगियों में सर्वाधिक संख्या बनिया समुदाय के लोगों की है। अन्य जातियों के लोग इस मामले में पीछे हैं। इसका मुख्य कारण इस समुदाय लोगों को लाइफ स्टाइल है। एक स्टडी के आधार पर यह दावा फोर्टिस मैमोरियल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में कार्डियोलॉजी के अध्यक्ष पद्यम भूषण सम्मानित डाक्टर टीएस कलेर ने किया।
उन्होंने कहा कि कोरोनरी धमनी की बीमारी, जो दिल का दौरा पडऩे का कारण बनता है, भारत में मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है। समुदाय और जातीयता के विश्लेषण में बानिया समुदाय के बीच सीएडी की व्यापकता सबसे अधिक पायी गयी है।
अपने 32 वर्ष के अनुभव के आधार पर उन्होंने बताया कि इस समुदाय के बहुत कम लोग धूम्रपान व शराब आदि का इस्तेमाल करते हैं। इसके उलट इस समुदाय के लोगों में मीठा खाने की आदत, तला भूना खाने की आदत तथा ज्यादा समय तक बैठे रहना हार्ट अटैक का मुख्य कारण माना गया है। उन्होंने करीब बीस हजार लोगों पर की गई स्टडी के आधार पर बताया कि दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब व उत्तर भारत में कोरोनरी धमनी की बीमारी के 33 फीसदी मरीज बनिया समुदाय (अग्रवाल,जैन, गुप्ता) आदि शामिल हैं।

(SUBHEAD)
इस मामले में बीस फीसदी रोगियों के साथ दूसरे नंबर पर पंजाबी समुदाय के लोग आते हैं। पंजाबियों में खान-पान के अलावा शराब का सेवन तथा धूम्रपान के अलावा नियमित व्यायाम न करना भी मुख्य कारण है। इसके अलावा ब्राह्मण 15 प्रतिशत किसान तथा मुस्लिम दस-दस प्रतिशत इस बीमारी के रोगी पाए गए हैं।

पदम् भूषण डाक्टर कलेर ने कहा कि बनिया समुदाय में सीएडी, एनजाइना और दिल के दौरे का प्रचलन सबसे अधिक देखा  गया है। यह उनकी गतिहीन जीवन-शैली के कारण हो सकता है।  कलेर के अनुसार कोरोनरी हृदय रोग, जो दिल के दौरे का कारण बनता है, भारत में हृदय रोग से चार में से एक मौत का कारण है। यह स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि किसी व्यक्ति का व्यवसाय और जीवनशैली उसके दिल के दौरे से पीडि़त होने की संभावना पर सीधा प्रभाव डालता है।
डॉ.कलेर के अनुसार दिल का दौरा पडऩे के मुख्य कारण धूम्रपान, व्यायाम की कमी, गतिहीन जीवन शैली, भारी शराब का सेवन, तनाव, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और उच्च कोलेस्ट्रॉल के अलावा बीमारी को लेकर परिवारिक इतिहास भी मुख्य कारण हो सकता है।
24 घंटे तक ही कारगर होती है इंजीयोप्लास्टी
फोर्टिस मैमोरियल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में कार्डियोलॉजी के अध्यक्ष पद्यम भूषण सम्मानित डाक्टर टीएस कलेर ने कहा कि सीने में दर्द को गैस का अटैक समझकर हलके में नहीं लेना चाहिए। अगर दस से पंद्रह मिनट तक सीने में दर्द हो रहा है और पसीना आने लगे तो यह हार्ट अटैक हो सकता है। ऐसे में पीडि़त को फौरी प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल ले जाना अनिवार्य है। क्योंकि एंजीयोप्लास्टी भी 24 घंटे तक ही कारगर होती है।

Have something to say? Post your comment
दुनिया में सबसे ज्यादा मौत मच्छर के काटने से होती है

: दुनिया में सबसे ज्यादा मौत मच्छर के काटने से होती है

हरियाणा के अस्पतालाें में स्टाफ के जींस, टी-शर्ट पहनने पर बैन, लागू होगा नया ड्रेस कोड

: हरियाणा के अस्पतालाें में स्टाफ के जींस, टी-शर्ट पहनने पर बैन, लागू होगा नया ड्रेस कोड

गुरुग्राम: गणतंत्र दिवस पर डॉक्टर्स, नर्सिंग ऑफिसर्स व अन्य कर्मचारियों का हुआ सम्मान

: गुरुग्राम: गणतंत्र दिवस पर डॉक्टर्स, नर्सिंग ऑफिसर्स व अन्य कर्मचारियों का हुआ सम्मान

गुरुग्राम: आजादी का अमृत महोत्सव...एचकेआई फिल्म एकेडमी ने निकाली तिरंगा यात्रा

: गुरुग्राम: आजादी का अमृत महोत्सव...एचकेआई फिल्म एकेडमी ने निकाली तिरंगा यात्रा

गुरुग्राम: वैक्सीनेशन में ड्यूटी दे रहीं नर्सिंग ऑफिसर्स को प्रधान मंत्री ने भेजी डिजिटल चिट्ठी

: गुरुग्राम: वैक्सीनेशन में ड्यूटी दे रहीं नर्सिंग ऑफिसर्स को प्रधान मंत्री ने भेजी डिजिटल चिट्ठी

रोहतक। शीतला माता एकेडमी एवम मानव धर्म आश्रम में योग दिवस पर लगाया योग शिविर

: रोहतक। शीतला माता एकेडमी एवम मानव धर्म आश्रम में योग दिवस पर लगाया योग शिविर

गुरुग्राम: सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल से डीसी ने किया पोलियो रोधी अभियान शुरू

: गुरुग्राम: सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल से डीसी ने किया पोलियो रोधी अभियान शुरू

गुरुग्राम: एक दिन में 13.26 फीसदी बच्चों व 23.37 फीसदी महिलाओं को दी कृमि रोग की दवा

: गुरुग्राम: एक दिन में 13.26 फीसदी बच्चों व 23.37 फीसदी महिलाओं को दी कृमि रोग की दवा

गुरुग्राम में कोरोना के बढ़ते केसों के चलते मास्क व अन्य  नियम फिर से किए जा सकते हैं लागू

: गुरुग्राम में कोरोना के बढ़ते केसों के चलते मास्क व अन्य नियम फिर से किए जा सकते हैं लागू

गुरुग्राम: कोरोना से बचने को प्रभावी वैपन है वैक्सीन, जरूर लगवाएं

: गुरुग्राम: कोरोना से बचने को प्रभावी वैपन है वैक्सीन, जरूर लगवाएं

X