Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गुरुग्राम: एक दिन में 13.26 फीसदी बच्चों व 23.37 फीसदी महिलाओं को दी कृमि रोग की दवा

Updated on Tuesday, May 24, 2022 14:42 PM IST


-एक से 19 वर्ष की आयु के 05.50 लाख बच्चों व 20 से 24 वर्ष की 99 हजार 200 महिलाओं तक पहुंचने का लक्ष्य
-23 मई से 29 मई तक दो चरणों में चलाया जा रहा है राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान

संजय कुमार मेहरा
गुरुग्राम। कृमि से छुटकारा, सेहतमंद भविष्य हमारा स्लोगन के साथ जिले में 23 से 29 मई 2022 के बीच चलाए जा रहे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तत्परता से जुटा है। शहरी और ग्रामीण अंचल के अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर निर्धारित आयु सीमा के बच्चों और युवतियों, महिलाओं को कृमि रोग की निशुल्क दवा दी जा रही है।

यहां नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 के मुख्य गेट नंबर-2 के ठीक बाहर इसके लिए काउंटर लगाया गया है, ताकि अस्पताल में आने वालों को उनकी आयु सीमा के हिसाब से दवा वितरित की जा सके। मंगलवार को यहां पर तैनात डॉ. राहुल, डा. प्रियदर्शन व नर्सिंग ऑफिसर पूनम सहराय द्वारा निर्धारित आयु सीमा के बच्चों और महिलाओं को बुला-बुलाकर पंजीकरण किया गया और उन्हें कृमि रोग की दवा दी गई। दवा देने के साथ ही उनकी काउंसलिंग भी की गई कि वे अपने आस-पास रहने वाली महिलाओं, बच्चों को भी यह दवा लेने के लिए जागरुक करें। उन्हें नागरिक अस्पताल में भेजें या फिर वे किसी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर यह दवा ले लें। बच्चों और उनके अभिभावकों को खान-पान संबंधी जानकारियां भी यहां दी गई। इस अभियान के तहत मात्र एक दिन में 01 से 19 साल के 5 लाख 50 हजार में से 23.37 फीसदी (1 लाख 28 हजार 537) बच्चों और 20 से 24 साल के बीच 99 हजार 200 महिलाओं में से (13.26) 13 हजार 126 को कृमि रोग की दवा दी गई।

(MOREPIC1) 

यह रखा गया है लक्ष्य
अभियान के तहत डोर-टू डोर के माध्यम से जिला में एक वर्ष से 19 वर्ष की आयु वर्ग के 05 लाख 50 हजार बच्चों व प्रजनन आयु वर्ग यानी 20 से 24 वर्ष की 99 हजार 200 महिलाओं तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान को 2 राउंड में पूरा किया जाएगा। पहला राउंड 23 से 26 मई के बीच शुरू हो चुका है, जिसमें निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति के लिए स्टाफ गम्भीरता से कार्य कर रहा है। फिर भी यदि कोई बच्चा या महिला पहले राउंड में छूट जाते हंै तो उनकी पहचान कर उन्हें 27 से 29 मई के बीच दूसरे राउंड में शामिल किया जाएगा।

कृमि रोग बच्चों की सेहत के लिए हानिकारक: डा. शैलेंद्र
उप-सिविल सर्जन एवं इस अभियान के नोडल अधिकारी डा. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि कृमि संक्रमण (रोग) बच्चों की सेहत के लिए बहुत अधिक हानिकारक होते हैं। बच्चे इस रोग से अगर ग्रस्त हो जाए तो वह कुपोषण, भूख न लगना, पेट में सूजन, खून की कमी, बेचैनी और उल्टी-दस्त से परेशान रहता है। इसलिए जरूरी है कि हर माता-पिता अपने बच्चों को कृषि रोग से निपटने के लिए यह दवा स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर जरूर दिलाएं। कृमि संक्रमण से बचाव के लिए कृमि नियंत्रण की दवाई एल्बेंडाजोल की गोलियां स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से भी निशुल्क दी जा रही हैं। जिला में बच्चों, किशोरों व युवाओं को कृमि रोग से सुरक्षित रखने के लिए 23 मई से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान की शुरुआत की गई थी। यह अभियान दो चरणों में विभाजित किया गया है।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X