Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गुरुग्राम: कोरोना से बचने को प्रभावी वैपन है वैक्सीन, जरूर लगवाएं

Updated on Saturday, March 26, 2022 15:48 PM IST

-उत्साह से कोरोना रोधी वैक्सीन लगवाने टीकाकरण केंद्रों पर आ रहे हैं बच्चे
-12 से 14 साल के बीच की उम्र के बच्चों को लगाई जा रही कोर्बेवैक्स वेक्सीन
-16 मार्च 2022 को शुरू किया गया था इन बच्चों का टीकाकरण
-60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को लगाई जा रही बूस्टर डोज

संजय कुमार मेहरा
गुरुग्राम। कोरोना रोधी वैक्सीन के टीकाकरण की दिशा में अब तक देश में तीन वैक्सीन कोविशील्ड, कोवैक्सीन, स्पूतनिक, फाइजर और बच्चों के लिए कोर्बेवैक्स आ चुकी हैं। कम से कम 12 साल की उम्र के बच्चों से लेकर उम्रदराज लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई जा रही हैं। बच्चों के लिए कोर्बेवैक्स वैक्सीन हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल-ई द्वारा विकसित की गई है।

12 साल से 14 साल की उम्र के बीच के बच्चों को सिर्फ कोर्बेवैक्स ही लग रही है। शुरू में तो लोग वैक्सीन लगवाने से हिचकिचा रहे थे, लेकिन समय के साथ सभी ने वैक्सीनेशन कराने में दिलचस्पी दिखाई। अब बच्चों में तो वैक्सीन के लिए उत्साह नजर आ रहा है।

 

(MOREPIC1)

यहां नागरिक अस्पताल में वैक्सीनेशन के लिए आए मितांश, नैतिक, दक्ष, दीक्षा, लवण्या, कार्तिक, प्रियांशु ने बताया कि कोरोना के कारण हम सब काफी परेशान रहे। कोरोना में सभी घरों में बंद हो गए थे। कोरोना कम होने के बाद वैक्सीन आ चुकी है तो हम सबका यह फर्ज है कि हम वैक्सीन लगवाएं। फ्यूचर में सेफ रहने के लिए वैक्सीन लगवाना बहुत जरूरी है। कोरोना महामारी से बचने के लिए वैक्सीन वैपन है। इसे हमें अपनाना है। वैक्सीन लगवानी है। वे अपने साथ पढऩे वाले बच्चों को भी यह वैक्सीन लगवाने के लिए कह रहे हैं।

 

(MOREPIC2)


हरियाणा के 14 लाख बच्चों को लगनी है वैक्सीन
देश में 12 से 14 साल के 4 करोड़ 74 लाख 73 हजार बच्चों को वैक्सीन लगाई जानी है, इसमें हरियाणा के 14 लाख बच्चे शामिल हैं। टीकाकरण के लिए मार्च 2022 तक बच्चों की उम्र 12 से 14 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी वर्ष 2008 से 2010 के बीच जन्मे बच्चों को ही यह वैक्सीन लगाई जा सकती है। इसी गाइडलाइन के आधार पर बच्चों को यहां वैक्सीनेशन किया जा रहा है।

28 दिन के अंतराल पर लेनी होंगी दो खुराक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 12 से 13 साल के बीच 1,21,43,000 लड़के और 1,13,27,000 लड़कियां हैं। इसी तरह 13 से 14 साल के 1,22,50,000 लड़के और 1,14,23,000 लड़कियां हैं जिन्हें कोर्बेवैक्स की दो खुराक 28 दिन के अंतराल में देनी जरूरी है।

60 से अधिक उम्र वालों को बूस्टर डोज
60 साल से अधिक उम्र के लोगों को ऐहतियाती यानी बूस्टर डोज लगाई जा रही है। इसमें उन लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिन्हें दूसरी खुराक लिए नौ माह से ज्यादा का समय बीत चुका है। किसी तरह की परेशानी ना हो, इसलिए बूस्टर डोज उसी कंपनी की लगाई जा रही है, जिसकी बुजुर्गों को पहली व दूसरी वैक्सीन लगी थी।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X