Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गुरुग्राम: सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल से डीसी ने किया पोलियो रोधी अभियान शुरू

Updated on Sunday, June 19, 2022 14:55 PM IST

-जिला में 19 से 21 जून तक चलने वाले अभियान के लिए बनाए गए है 1577 बूथ
-जिला 3 लाख 59 हजार 648 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो रोधी दवा


संजय कुमार मेहरा
गुरुग्राम। जिला में 19 से 21 जून के बीच चलने वाले पल्स पोलियो अभियान का रविवार को उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने यहां नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 में बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाकर शुभारंभ किया। उपायुक्त ने इस दौरान नागरिक अस्पताल में अभियान के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

 

 (MOREPIC1)


उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव से 5 वर्ष से कम आयु के जिले के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए तैयार की गई कार्य योजना की जानकारी लेने के उपरांत स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी वर्कर्स आदि के माध्यम से शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। पल्स पोलियो अभियान के तहत डीसी ने सभी अभिभावकों से अपने 5 साल से कम आयु के बच्चे को अनिवार्य रूप से पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाने की अपील करते हुए कहा कि इस अभियान को सफल बनाना हमारी सांझी जिम्मेदारी है।

 

(MOREPIC2) 


कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव ने उपायुक्त को पूरे अभियान की रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत 19 जून को पोलियो बूथ पर तथा 20 व 21 जून को घर-घर जाकर बचे हुए बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शून्य से 5 वर्ष तक के 3 लाख 59 हजार 648 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 1577 बूथ बनाए गये हैं, 40 ट्रांजिट टीम, 161 मोबाइल टीम, 294 सुपरवाइजर और 6172 वैक्सीनेशन करने वाले कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। विभाग की तरफ से स्वास्थ्य केंद्रों के आसपास 501 संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है, जहां पर स्वास्थ्य विभाग का विशेष फोकस रहेगा। इसके साथ ही जिला के विभिन्न चौक-चौराहों व बाजारों आदि जगहों पर प्रशिक्षित टीका कर्मियों द्वारा वहां से गुजरने वाले सभी लक्षित बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलायी जाएगी।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X