Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

मुख्यमंत्री ने मलेरकोटला ज़िले के लोगों को 13 करोड़ रुपये का तोहफा दिया

Updated on Friday, July 18, 2025 18:23 PM IST

 

मलेरकोटला, 18 जुलाई: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अमरगढ़ और अहमदगढ़ सब-डिवीजनों में नवनिर्मित तहसील कॉम्प्लेक्स जनता को समर्पित करते हुए मलेरकोटला ज़िले के लोगों को 13 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उपहार दिया। मुख्यमंत्री ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि उनकी सरकार जनता के प्रत्येक पैसे को जनकल्याण पर खर्च करने के लिए प्रतिबद्ध है और अमरगढ़ तथा अहमदगढ़ को दिया गया यह तोहफा इसी संकल्प का हिस्सा है।

अमरगढ़ और अहमदगढ़ सब-डिवीजनों में नवनिर्मित तहसील कॉम्प्लेक्स जनता को समर्पित

जनता के टैक्स का एक-एक पैसा जनकल्याण पर खर्च किया जाएगा – मुख्यमंत्री ने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

उन्होंने बताया कि अमरगढ़ में तहसील कॉम्प्लेक्स के निर्माण पर 6 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत आई है, जबकि अहमदगढ़ में बने तहसील कॉम्प्लेक्स की इमारत पर 6 करोड़ 86 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि अमरगढ़ का तहसील कॉम्प्लेक्स 27 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में बनाया गया है, जिसमें एस.डी.एम. कार्यालय, कोर्ट रूम, बड़ा हॉल, 26 केबिन और अन्य कार्यालय स्थापित किए गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अहमदगढ़ का आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया तहसील कॉम्प्लेक्स 2.39 एकड़ क्षेत्र में तीन मंज़िलों में तैयार किया गया है। इस भवन में एस.डी.एम. कोर्ट रूम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारखाना, स्टाफ रूम, पंजीकरण काउंटर एवं अन्य विभागों के कार्यालय स्थित हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए रैम्प और लिफ्ट जैसी सुविधाएं भी प्रदान की गई हैं, ताकि उन्हें रोजमर्रा के प्रशासनिक कार्यों के दौरान किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि हजारों लोग प्रतिदिन इन कार्यालयों में अपने कार्यों हेतु आते हैं, ऐसे में उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन भवनों का निर्माण किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर इन इमारतों की योजना बनाई गई है, जबकि पूर्ववर्ती सरकारों ने इस प्रकार के जनोन्मुखी कार्यों की कभी परवाह नहीं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नए कार्यालयों से स्टाफ को एक उचित वातावरण मिलेगा, जिससे वे बिना किसी बाधा के नागरिकों के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कर सके।

Readers' Comments
सुमन 5/5/2024 9:20:04 PM

जो हुआ गलत हुआ 😒

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X