Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब में धान की सीधी बुआई के अधीन रकबे में 11.86% की वृद्धि: गुरमीत सिंह खुड़ियां

Updated on Wednesday, July 23, 2025 18:20 PM IST

चंडीगढ़, 23 जुलाई: पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स गुरमीत सिंह खुड़ियां ने बताया कि प्रदेश में टिकाऊ कृषि पद्धतियों के माध्यम से भूमिगत जल के संरक्षण हेतु पंजाब सरकार के प्रयासों के चलते इस वर्ष धान की सीधी बुआई (डीएसआर) के अंतर्गत रकबे में पिछले वर्ष की तुलना में 11.86 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए स खुड़ियां ने बताया कि इस वर्ष अब तक 2.83 लाख एकड़ से अधिक क्षेत्र में धान की सीधी बुआई हो चुकी है, जबकि पिछले वर्ष डीएसआर के अंतर्गत कुल रकबा 2.53 लाख एकड़ था। उन्होंने आशा जताई कि डीएसआर के अधीन रकबा और बढ़ेगा, क्योंकि धान की बुआई अभी भी जारी है।

धान की बुआई अभी जारी, डीएसआर के अंतर्गत और बढ़ने की उम्मीद: कृषि मंत्री

 

कृषि मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा जल संरक्षण में सहायक सीधी बुआई विधि को अपनाने वाले किसानों को 1,500 रुपये प्रति एकड़ की वित्तीय सहायता भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि खरीफ सीज़न 2024 के दौरान डीएसआर तकनीक अपनाने वाले 24,032 किसानों के बैंक खातों में यह सहायता राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। स खुड़ियां ने भूमिगत जल बचाने वाले और टिकाऊ कृषि अभ्यासों को अपनाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के प्रति मुख्य मंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को डीएसआर तकनीक को बढ़ावा देने और इसके तहत रकबा बढ़ाने के लिए बधाई भी दी।

कृषि एवं किसान भलाई विभाग के प्रबन्धकीय सचिव डॉ. बसंत गर्ग ने बताया कि विभाग ने धान की सीधी बुआई को बढ़ावा देने के लिए कई सक्रिय कदम उठाए हैं। विभाग ने जागरूकता अभियानों के साथ-साथ किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए, जिससे उन्हें व्यावहारिक जानकारी दी जा सके। इसके अलावा, तकनीकी दक्षता को प्रदर्शित करने और किसानों को डीएसआर के लाभों के प्रति जागरूक करने हेतु खेत प्रदर्शनियां भी आयोजित की गईं।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X