Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब सरकार 390 सरकारी इमारतों पर 30 मेगावाट क्षमता वाले सौर ऊर्जा प्लांट करेगी स्थापित

Updated on Thursday, July 10, 2025 17:45 PM IST

 

चंडीगढ़, 10 जुलाईः पंजाब के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने आज बताया कि राज्य की प्राकृतिक ऊर्जा सम्बन्धी क्षमता में विस्तार करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार द्वारा मार्च 2026 तक राज्य भर में 390 सरकारी इमारतों की छतों पर 30 मेगावाट की संयुक्त क्षमता वाले सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित किये जाएंगे। श्री अमन अरोड़ा पंजाब ऊर्जा विकास अथॉरिटी (पेडा) द्वारा चलाए जा रहे चल रहे प्रोजेक्टों का जायज़ा ले रहे थे। इस मौके पर उनके साथ पेडा के चेयरपर्सन डा. सुखचैन गोगी और प्रमुख सचिव नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत श्री अजोए कुमार सिन्हा भी मौजूद थे।

इस प्रोजेक्ट संबंधी जानकारी देते हुये श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि 150 करोड़ रुपए की लागत वाले इस प्रोजेक्ट से विभिन्न सरकारी विभागों के बिजली ख़र्च में वार्षिक 15 करोड़ रुपए की बचत होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी टैंडर प्रक्रिया मुकम्मल हो चुकी है, जिससे इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट को लागू करने का रास्ता साफ हो गया है।

150 करोड़ रुपए की लागत वाला प्रोजैक्ट मार्च 2026 तक चालू किया जायेगा: अमन अरोड़ा

यह प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट प्राकृतिक ऊर्जा पैदा करेगा, कार्बन घटाऐगा और वार्षिक 15 करोड़ रुपए के बिजली खर्चों की बचत करेगा

बता दें कि इस प्रोजेक्ट के अधीन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण, परिवहन, कृषि और किसान कल्याण, पर्यटन और सांस्कृतिक मामले, गृह मामले और न्याय, मैडीकल शिक्षा और अनुसंधान, स्थानीय निकाय और जल स्रोत विभाग सहित 25 प्रमुख विभागों की इमारतों पर सौर ऊर्जा प्लांट लगाए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब ने पिछले तीन सालों में नवीकरणीय ऊर्जा में प्रभावशाली प्रगति दर्ज की है जिसके अंतर्गत 1098 सरकारी इमारतों की छतों पर 7.7 मेगावाट सामूहिक क्षमता वाले सौर ऊर्जा प्लांट लगाए गए हैं, जो स्थायी ऊर्जा के प्रति राज्य सरकार की वचनबद्धता को दर्शाते हैं।

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की स्थिरता, वातावरण संरक्षण और वित्तीय सूझ के प्रति दृढ़ वचनबद्धता दोहराते हुये श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा का प्रयोग करके राज्य का उद्देश्य कार्बन को घटाना, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को घटाना और अपने नागरिकों के लिए बेहतर भविष्य को यकीनी बनाना है। यह पहलकदमी पंजाब को प्राकृतिक और अधिक ऊर्जा-कुशल राज्य बनाने की तरफ एक महत्वपूर्ण कदम है। मीटिंग के दौरान श्री अमन अरोड़ा ने विभाग के अधिकारियों को प्राकृतिक ऊर्जा उत्पादन को और बढ़ाने के तरीकों की तलाश करने के निर्देश भी दिए। मीटिंग में पेडा की सी. ई. ओ. मिस. नीलिमा, डायरैक्टर श्री एम. पी. सिंह और अन्य सीनियर अधिकारी भी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X