Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

अनिल विज ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से की मुलाकात

Updated on Saturday, June 14, 2025 20:43 PM IST

चंडीगढ़, 14 जून- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज केन्द्रीय ऊर्जा और आवासन एवं शहरी मामले मंत्री श्री मनोहर लाल से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान श्री विज ने केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल से अंबाला से चण्डीगढ के बीच मैट्रो रेल लाईन बिछाने/संचालित करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि चण्डीगढ में यूटी प्रशासन है और पंजाब व हरियाणा की राजधानी भी है। इस विषय पर दोनों मंत्रियों के बीच विस्तार से चर्चा हुई। इस पर केन्द्रीय मंत्री ने इस विषय पर त्वरित कार्यवाही का आश्वासन श्री विज को दिया है।

मुलाकात के उपरांत मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए श्री विज ने बताया कि अंबाला-चंडीगढ़ सड़क पर अब यातायात बहुत ज्यादा हो गया है। चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश होने के साथ-साथ हरियाणा व पंजाब की राजधानी भी है जहां से सैकड़ों लोग रोज आते-जाते हैं। इसलिए लोगों की सुविधा के लिए इस क्षेत्र में मैट्रो रेल सेवा की बहुत जरूरत है।

उन्होंने कहा कि अंबाला-चण्डीगढ सडक मार्ग पर बहुत भीड रहती है और प्रतिदिन सैकडों यात्रियों को आवागमन इन दोनों शहरों के बीच रहता है। उन्होंने बताया कि सडक के अलावा अन्य वैकल्पिक आवागमन सुविधा भी यात्रियों के लिए होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सैकडों-लाखों लोगों का नुमाइंदा होने के नाते मैं अपनी मांग उचित अधिकारियों तक पहुंचा रहा हूं और मुझे पता है कि मेरी बात को नजरअंदाज नहीं किया जाता है।
 

श्री विज ने केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल से अंबाला से चण्डीगढ के बीच मैट्रो रेल लाईन बिछाने/संचालित करने का किया आग्रह


*राज्य में अधिकतम बिजली के ट्रांसफार्मरों का अगमेंटेशन का कार्य हो चुका है- विज*

पत्रकारों द्वारा गर्मियों में बढती बिजली की मांग व बिजली के कट के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि आमतौर पर बिजली की मांग के अनुसार ट्रांसफार्मर नहीं होते है जिससे कई बार बिजली आपूर्ति बाधित होती है। इसलिए जब से वे ऊर्जा मंत्री बने हैं तभी उन्होंने राज्य के सभी बिजली के ट्रांसफार्मरों के सुदृढीकरण (अगमेंटशन) के लिए निर्देश अधिकारियांे को दिए थे और सभी ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि व बदलने का कार्य किया जा रहा है जिनमें से अधिकतम ट्रांसफार्मरों का अगमेटेशन हो चुका हैं।

*हिसार व पानीपत में नई थर्मल यूनिटों को किया जाएगा स्थापित - विज*

उन्होंने बताया कि हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने यमुनानगर में एक थर्मल यूनिट का शिलान्यास किया है। इसके अलावा, हिसार व पानीपत में नई थर्मल की यूनिटों को स्थापित किया जाएगा और न्यूक्लियर पावर प्लांट भी स्थापित किया जा रहा हैं।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X