Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Updated on Saturday, June 14, 2025 20:34 PM IST

चंडीगढ़, 14 जून – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज नई दिल्ली में भारत के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान श्री विज ने अपने विधानसभा क्षेत्र अंबाला छावनी के विकास से संबंधित तीन महत्वपूर्ण मांगें रक्षा मंत्री के समक्ष रखीं।

सिविल अस्पताल विस्तार के लिए सैन्य भूमि देने का अनुरोध

श्री विज ने सिविल अस्पताल व अटल कैंसर अस्पताल के विस्तार के लिए इसके साथ लगती सेना की भूमि हरियाणा सरकार को देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि 9 मई 2022 को अंबाला में अटल कैंसर अस्पताल की शुरुआत की गई थी और अब यहां सात राज्यों के मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। मरीजों के साथ उनके तीमारदारों को ठहरने की उपयुक्त व्यवस्था नहीं है। इसके लिए धर्मशाला बनाने की योजना है। साथ ही क्रिटिकल केयर सेंटर और स्पाइनल इंजरी सेंटर खोलने की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है, जिनके लिए लगभग दो से तीन एकड़ भूमि की आवश्यकता है। इस सेंटर में रीड की हड्डी से संबंधित बीमारियों के मरीजों का उपचार होगा। सेंटर खोलने की मंजूरी पूर्व में मिल गई थी। सेंटर में मरीजों की रीड की हड्डी से संबंधित सभी बीमारियों के उपचार का व्यापक प्रबंधन भी होगा।

घरेलू हवाई अड्डे के लिए फोरलेन रोड बनाने की मांग

कैबिनेट मंत्री ने अंबाला छावनी घरेलू हवाई अड्डे को बीसी बाजार से जीटी रोड तक जोड़ने वाली सेना के अधीन सड़क को फोरलेन बनाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पूर्व में राज्य सरकार ने इसी हवाई अड्डे के निर्माण के लिए रक्षा मंत्रालय को 20 एकड़ भूमि के बदले 133 करोड़ रुपए दिए थे और अब सड़क को चौड़ा करना यातायात सुगमता के लिए आवश्यक है।

सैन्य क्षेत्र से सटी संकरी सड़कों को चौड़ा करने का निवेदन

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने रक्षा मंत्री राजनाथ को अंबाला छावनी नगर परिषद और छावनी बोर्ड में कई स्थान पर जैसे बोह, बब्याल आदि की कम चौड़ी सड़कों को आगे पीछे की सड़कों के सामान चौड़ा करवाने के लिए भी कहा। उन्होंने बताया कि दशकों पहले बनी इन सड़कों की चौड़ाई कम है जिन्हें अब चौड़ा किए जाने की जरुरत है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X