Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सीएम नायब सैनी ने लुधियाना में उद्योगपतियों से की मुलाकात

Updated on Saturday, June 14, 2025 20:29 PM IST

चंडीगढ़, 14 जून – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब की धरती गुरुओं, पीरों और वीरों की भूमि रही है, जो हमेशा देश को मार्गदर्शन देने में अग्रणी रही है। उन्होंने लुधियाना में औद्योगिक संस्थानों और समाज के प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब और हरियाणा मिलकर विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर आल इंडस्ट्रियलिस्ट सोसाइटी, लुधियाना द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

 

मोदी सरकार की नीतियों से देशभर में समान विकास

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते 11 वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। धारा 370 की समाप्ति, जम्मू-कश्मीर में शांति और विकास की बहाली, किसानों को एमएसपी पर फसलों की खरीद की गारंटी जैसे ऐतिहासिक निर्णयों ने देश की एकता और विकास को सशक्त किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं से समाज के हर वर्ग को लाभ मिला है। उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने संविधान के नाम पर लोगों को गुमराह करने का काम किया। उन्होंने दोहराया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है।

 

हरियाणा मॉडल: उद्योगों को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं

 

आल इंडस्ट्रियलिस्ट सोसाइटी, लुधियाना ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत

 

मुख्यमंत्री श्री सैनी ने बताया कि हरियाणा में उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए एक छत के नीचे सभी आवश्यक अनुमतियां और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बजट में 10 जिलों में नए IMT की घोषणा की गई है और 15 दिन के भीतर NOC जारी करने की व्यवस्था बनाई गई है। उद्योगपतियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जा रहा है ताकि औद्योगिक विकास को गति मिल सके।

 

जनकल्याण की योजनाओं से करोड़ों को लाभ

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में डेढ़ करोड़ से अधिक आयुष्मान और चिरायु कार्ड बनाए जा चुके हैं। इन कार्डों के जरिए 22 लाख से अधिक नागरिकों को अब तक मुफ्त इलाज मिल चुका है, जिस पर सरकार ने ढाई हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं। 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा हरियाणा सरकार ने पूरी निष्ठा से लागू की है। उज्ज्वला योजना के तहत 13 लाख से अधिक महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर दिए गए हैं। जनधन योजना और स्वच्छता मिशन जैसी योजनाओं से भी लोगों को व्यापक लाभ मिला है।

 

उद्योगपतियों के सुझावों को मिलेगा सम्मान

 

मुख्यमंत्री श्री सैनी ने कहा कि हाल ही में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के उद्योगपतियों से उन्होंने मुलाकात की थी और उनकी सरकार ने उनके सुझावों को गंभीरता से लिया है। सरकार का लक्ष्य है कि औद्योगिक विकास में उद्योगपतियों की भागीदारी सुनिश्चित हो और उनकी जरूरतों के अनुरूप नीतियां बनाई जाएं।

 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X