Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

अमृतसर में नार्काे-हवाला कार्टेल का पर्दाफाश; 4.5 किलोग्राम हेरोइन, 8.7 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत छह गिरफ़्तार

Updated on Tuesday, June 10, 2025 20:45 PM IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा- निर्देशों अनुसार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरु की मुहिम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुये कमिशनरेट पुलिस अमृतसर ने अरशदीप सिंह जो मौजूदा समय गोइन्दवाल जेल में बंद है, द्वारा चलाए जा रहे संगठित नार्काे-हवाला कार्टेल के 6 गुर्गों को 4.526 किलोग्राम हेरोइन और 8.7 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत गिरफ़्तार करके इस कार्टेल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहाँ डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ़्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान करनदीप सिंह उर्फ करन ( 25) निवासी अलगों खुर्द, तरन तारन, जसप्रीत सिंह ( 20) निवासी सलोदी, लुधियाना, अरशदीप सिंह उर्फ अरस ( 22) निवासी महिन्दीपुर, तरन तारन, गुरमीत सिंह उर्फ गीतू ( 24) निवासी सुखेरा बोदला, फाजिल्का, रजिन्दरपाल सिंह उर्फ निक्का (24) निवासी कोलोवाल, अमृतसर और मलकीत सिंह (28) निवासी हवेलियाँ, तरन तारन के तौर पर हुई है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि अरशदीप, अपने साथियों जसप्रीत और करन के साथ मिलकर नशीले पदार्थों के व्यापार और हवाला लेन-देन को अंजाम दे रहा था। उन्होंने बताया कि करन, गुरमीत और राजिन्दरपाल मिलकर सरहद पार नशीले पदार्थों की खेपें प्राप्त कर रहे थे और उनको पंजाब के अलग-अलग जिलों में बाँट रहे थे।
उन्होंने बताया कि जांच से यह भी पता लगा है कि नशीले पदार्थों के व्यापार से होने वाली कमाई जसप्रीत की तरफ से हवाला चैनलों के ज़रिये दुबई, यूएइ के द्वारा पाकिस्तान भेजी जाती थी। उन्होंने कहा कि अरशदीप की तरफ से जेल के अंदर इस्तेमाल किया गया मोबाइल फ़ोन बरामद कर लिया गया है, जो उनकी सरहद पार की गतिविधियों के बारे महत्वपूर्ण सबूत प्रदान करता है।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में अगले-पिछले सम्बन्ध स्थापित करने के लिए और जांच जारी है।

अन्य विवरण सांझे करते हुये पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि अरशदीप सिंह कमर्शियल ऐनडीपीऐस केस के अंतर्गत जेल में बंद है। उन्होंने कहा कि जेल में बंद होने के बावजूद, उसने सरहद पार के तस्करों के साथ संपर्क बनाये रखा।

उन्होंने कहा कि एक अलग केस में गिरफ़्तार किया गया मुलजिम मलकीत सिंह एक बदनाम तस्कर है और उसने एक साल दुबई में बिताया था, जहाँ वह पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में आया। उन्होंने बताया कि उसके गाँव की अंतरराष्ट्रीय सरहद के साथ नज़दीकी के कारण दोषी ने दो महीने पहले भारत वापस आकर खेपों की तस्करी करनी शुरू कर दी।

सीपी ने कहा कि डीसीपी रविन्दरपाल सिंह और एडीसीपी जगबिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस टीमों ने यह कार्यवाही ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर की। उन्होंने बताया कि हेरोइन और ड्रग मनी बरामद करने के इलावा, पुलिस टीमों ने उनका हीरो सपलैंडर मोटरसाईकल जिसका प्रयोग वह खेपें पहुँचाने के लिए कर रहे थे, भी ज़ब्त कर लिया है।

उन्होंने बताया कि इस नैटवर्क के स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच जारी है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में और गिरफ़्तारियाँ और बरामदगियां होने की संभावना है।

इस सम्बन्धी ऐनडीपीऐस एक्ट की सम्बन्धित धाराओं के अंतर्गत दो अलग-अलग ऐफआईआरज़ दर्ज की गई हैं।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X