Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

उद्योगपतियों ने पंजाब की प्रगतिशील नीतियों की सराहना की, विकास संबंधी राज्य की अपार संभावनाओं पर भरोसा जताया

Updated on Tuesday, June 10, 2025 20:43 PM IST

प्रमुख उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रगतिशील पहलों की सराहना की है, जिसमें राज्य की अपार संभावनाओं के माध्यम से इसे निवेश के लिए पसंदीदा स्थान के रूप में उजागर किया गया है। आज मोहाली में आयोजित विचार-विमर्श के दौरान प्रमुख कंपनियों के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारियों ने मंजूरियों को सुचारू बनाने, नौकरशाही बाधाओं को कम करने और उद्योग-पक्षीय माहौल को बढ़ावा देने के लिए सरकार के प्रयासों की प्रशंसा की।

विस्तार के लिए जे.एस.डब्ल्यू. डिफेंस की पंजाब पर नजर
जे.एस.डब्ल्यू. डिफेंस के वरिष्ठ प्रतिनिधि श्री जसकीरत सिंह ने कहा कि कंपनी अपनी विस्तार योजनाओं के लिए पंजाब के बारे में उत्साहपूर्वक विचार कर रही है। उन्होंने कहा, "हमने हाल ही में भारतीय सेना को वाहन प्रदान किए हैं और अब हम और विस्तार करने के इच्छुक हैं। पंजाब की अनूठी और प्रगतिशील नीतियों ने लंबे समय से चली आ रही बाधाओं को दूर कर दिया है, जिससे पंजाब औद्योगिक विकास के लिए एक पसंदीदा स्थान बन गया है।" श्री सिंह ने पंजाब के औद्योगिक पुनर्विकास में विश्वास जताते हुए राज्य सरकार की पहलों की सराहना की।

नेटमेड्स के सी.ई.ओ. की ओर से सिंगल-विंडो सिस्टम की सराहना
नेटमेड्स के सी.ई.ओ. और सह-संस्थापक श्री मनीपाल धारीवाल ने पंजाब की नई औद्योगिक नीति में पूर्ण विश्वास जताया। उन्होंने कहा, "यदि सिंगल-विंडो सिस्टम को सही मायनों में लागू किया जाता है, तो यह अत्यंत लाभकारी साबित होगा। 45 दिनों में मंजूरी की अवधारणा विशेष रूप से सराहनीय है।" पिछली चुनौतियों को स्वीकार करते हुए श्री धारीवाल ने नीति के व्यावहारिक अमल पर भरोसा जताया और कहा कि यह कई मंजूरियों की आवश्यकता को समाप्त कर देगा।

सरस्वती एग्रोकेमिकल्स ने डीम्ड मंजूरियों को किया उजागर
सरस्वती एग्रोकेमिकल्स के निदेशक श्री अभि बंसल ने नई नीति के तहत डीम्ड मंजूरियों के लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "राज्य सरकार ने नौकरशाही बाधाओं को दूर करके एक साहसिक कदम उठाया है। इससे कारोबारी कार्य काफी आसान हो जाएंगे और पंजाब में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।"

सुखजीत स्टार्च एंड केमिकल्स ने समयबद्ध प्रणाली के लिए सरकार को दी बधाई
सुखजीत स्टार्च एंड केमिकल्स के श्री भवदीप सरदाना ने पंजाब सरकार को समयबद्ध मंजूरी प्रणाली शुरू करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, "हमारे सभी सुझावों को नई नीति में शामिल किया गया है। सभी भागीदार विभागों को एक मंच पर जोड़ने के साथ पंजाब फिर से समृद्ध औद्योगिक माहौल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।"

अरोड़ा ए.डी.एम.एस. लुधियाना ने एक बार आपत्ति प्रणाली की की सराहना
अरोड़ा ए.डी.एम.एस. लुधियाना के श्री रमिंदरपाल सिंह ने एक बार आपत्ति प्रणाली के लागू करने संबंधी सरकार के फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा, "यह क्रांतिकारी कदम पूरी मंजूरी प्रणाली को बदल देगा। यह वास्तव में एक सराहनीय कदम है, जो कारोबार करने में आसानी के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"
उद्योगपतियों का सामूहिक भरोसा पंजाब के औद्योगिक केंद्र के रूप में उभरने की गवाही देता है। प्रगतिशील नीतियों, आसान मंजूरियों और एक जवाबदेह प्रशासन के साथ, पंजाब महत्वपूर्ण निवेशों को आकर्षित करने और आर्थिक विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X