Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

अमेरिका से चीन जा रहा विमान वापस लौटा अमेरिका, पासपोर्ट लाना भूल गया फ्लाइट का पायलट

Updated on Wednesday, March 26, 2025 11:23 AM IST

नई दिल्ली। अमेरिका के लॉस एंजिल्स से चीन के सबसे बड़े शहर शांघाई जा रहे एक विमान को उड़ान भरने के दो घंटे बाद वापस अमेरिका लौटना पड़ा। इसके पीछे की वजह काफी हैरान कर देने वाली है। दरअसल, विमान के पायलट के पास उसका पासपोर्ट ही नहीं था।

शनिवार, 22 मार्च को यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट UA 198 ने लॉस एंजिल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। विमान में 257 यात्री और 13 क्रू मेंबर्स सवार थे। विमान जब प्रशांत महासागर के ऊपर पहुंच चुका था, तभी पायलट को यह एहसास हुआ कि वो अपना पासपोर्ट लाना भूल गया है। बिना पासपोर्ट के चीन में एंट्री संभव नहीं थी, इसलिए विमान को सैन फ्रैंसिस्को मोड़ दिया गया।

यात्रियों को की गई खाने के वाउचर की पेशकश

विमान के वापस लौटने पर यात्रियों को छह घंटे की देरी झेलनी पड़ी। यूनाइटेड एयरलाइंस ने यात्रियों को खाने के वाउचर और मुआवजे की पेशकश की। हालांकि, इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एयरलाइंस को लोगों का गुस्सा देखने को मिला।

एक यात्री को कुल 30 डॉलर (करीब 2500 रुपये) के खाने का वाउचर मिला, जिससे उन्होंने एयरपोर्ट के एक जापानी रेस्टोरेंट में खाना खाया। लेकिन अन्य यात्रियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'रेडनोट' पर जमकर गुस्सा निकाला।

लोगों ने निकाला गुस्सा

एक यूजर ने लिखा, काम में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो सकती है? इस पोस्ट को 10 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले। एविएशन एक्सपर्ट शुकर यूसुफ ने इस घटना को यूनाइटेड एयरलाइंस के लिए 'शर्मनाक' बताया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी एयरलाइन से इतनी बड़ी गलती माफी के लायक नहीं है। यह अनुशासन की भारी कमी है।

एयरलाइन का विवादों से है पुराना नाता

हाल ही में एयरलाइन से जुड़े कई विवाद सामने आए हैं। पिछले हफ्ते एक यहूदी यात्री ने ये दावा किया था कि एक फ्लाइट में उसे जबरन टॉयलेट से बाहर निकाला गया था। तो वहीं, एक महिला ने आरोप लगाया था कि एयरलाइन ने उसके बीमार बेटे की सांस लेने वाली ट्यूब को हटाने को कहा था।

 

 

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X