Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए कुशल प्रवक्ता के रूप में कार्य करें : डॉ. मुकेश अग्रवाल

Updated on Tuesday, March 25, 2025 18:52 PM IST

चंडीगढ़। भारतीय रेडक्रास सोसायटी हरियाणा शाखा के राज्य महासचिव डॉ. मुकेश अग्रवाल ने कहा कि रेडक्रास की ओर से दुर्घटना एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित एवं निपुण प्रतिभागियों को प्रवक्ता के रूप में तैयार किया जाता है, जोकि आगे जाकर स्कूलों व महाविद्यलायों में बच्चों को प्रशिक्षण देते हैं। सभी प्रतिभागी प्रशिक्षण शिविर में कुशल प्रवक्ता के रूप में विद्यार्थियों, उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों व आमजन को प्राथमिक सहायता के बारे में प्रशिक्षित करें।

डॉ. अग्रवाल श्रीमाता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के लक्ष्मी भवन पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय प्राथमिक सहायता एवं गृह परिचर्या प्रवक्ता के प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। शिविर का आयोजन वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी के निर्देशन में आयोजित हुआ। राज्य संयुक्त सचिव अनिल जोशी ने सभी प्रतिभागियों को हमेशा जरूरतमंदों लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित किया।

पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय प्राथमिक सहायता एवं गृह परिचर्या प्रवक्ता का प्रशिक्षण शिविर समाप्त

राज्य महासचिव डॉ. मुकेश अग्रवाल ने कहा कि अभी भी ग्रामीण लोगों को सीपीआर, चोट लगने पर रक्त को रोकने, हड्डी टूटने पर पट्टी बांधने तथा अन्य विषयों के लिए जागरुक करने की अत्यंत आवश्यकता है, इसलिए सभी प्रवक्ता जगह-जगह प्राथमिक शिविर लगाकर आमजन को जागरूक करने का कार्य भी करें। शिविर में आए हुए प्रतिभागियों ने शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि शिविर में सभी प्रतिभागियों को उम्मीद से अधिक सीखने को मिला।

राज्य प्रशिक्षण अधिकारी एवं शिविर निदेशक संजीव धीमान ने राज्य महासचिव डॉ. मुकेश अग्रवाल और राज्य संयुक्त सचिव अनिल जोशी का प्रशिक्षण शिविर में पहुंचने पर पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर सहायक शिविर निदेशक अनिल धीमान, डॉ सुनीता ढुल, अंजू शर्मा, रविंद्र कुमार और राज्य फर्स्ट एड ट्रेनर एम.सी. धीमान एवं चंद्रपाल, सुनील पहाड़िया मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X