Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब और हरियाणा से केंद्र शासित प्रदेश में तैनात कर्मचारियों की डेपुटेशन की अवधि को सीमित करने के प्रस्ताव का किया कड़ा विरोध : डाॅ. दलजीत सिंह

Updated on Tuesday, March 18, 2025 18:50 PM IST

चंडीगढ़ | शिरोमणी अकाली दल ने आज पंजाब और हरियाणा से केंद्र शासित प्रदेश में तैनात कर्मचारियों की डेपुटेशन की अवधि को तय 60ः40 कोटे के खिलाफ इसे सीमित करने के चंडीगढ़ प्रशासन के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है।

 यहां एक प्रेस बयान जारी करते हुए अकाली दल के वरिष्ठ नेता डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि यह प्रस्ताव दोषपूर्ण, आधारहीन और गलत तरीके  से तैयार किया गया है। उन्होने कहा,‘‘ यह पंजाब के पुनर्गठन के समय केंद्र सरकार द्वारा पंजाब और हरियाणा को दिए गए पूराने वादों की अनदेखी करते हुए तैयार किया गया है। यह पंजाब और हरियाणा दोनों के हितों के खिलाफ है इसीलिए इसे तत्काल वापिस लिया जाना चाहिए।’’

डाॅ. चीमा ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ही इस मुददे को समझने में नाकाम रही हैं और इस कदम की सराहना करके जाल में फंस गए हैं। उन्होने कहा,‘‘असली मुददा यह है कि पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों को यूटी से बाहर करने का प्रयास शुरू किया गया है। इस कदम के पीछे जो लोग हैं, उन्हे पता है कि एक बार जब आप एक निश्चित समय के बाद कर्मचारियों को हटाना शुरू करते हैं तो खासकर शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्रों में कोई प्रतिस्थापन नही होता। यूटी ने डेपुटेशन समाप्त होने के बाद चंडीगढ़ के पास कोई खाली स्टेशन मिलना मुश्किल है और यही कारण है कि केवल वे कर्मचारी जो राजधानी यां उसके आसपास बसने की योजना बनाते हैं वे ही डेपुटेशन को पंसद करते हैं।’’

वरिष्ठ अकाली नेता ने यह भी कहा कि यू.टी प्रशासन को यह समझना चाहिए कि पंजाब और हरियाणा के अधिकारी चंडीगढ़ में डेपुटेशन पर नही चल सकते। उन्होने कहा,‘‘ पहली बात तो यह कि उन्हे कोई डेपुटेशन भत्ता नही मिल रहा है। उन्हे पंजाब के पुनर्गठन के समय तय 60ः40 के अनुपात के तहत कर्मचारियों की नियुक्ति की जाती है। यह भी ध्यान रखा जाना चाहिए कि चंडीगढ़ केवल अस्थायी रूप से यूटी था और इसका पंजाब में तबादला किया जाना था, क्योंकि यह पंजाब का एक अभिन्न अंग था और इसे पंजाब के दर्जनों गांवों को विस्थापित करके बनाया गया था। पंजाब और हरियाणा के कर्मचारियों को चंडीगढ़ में उनकी संबंधित सरकारों द्वारा उनके कोटे के अनुसार तैनात किया जाता है और डेपुटेशन की शर्तों को सीमित करके उन्हे परेशान नही किया जाना चाहिए।’’

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X