Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

मेयर हरप्रीत कौर बबला ने वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

Updated on Thursday, March 13, 2025 10:42 AM IST

चंडीगढ़ ।  वरिष्ठ नागरिकों को कुछ पल खुशी और मनोरंजन के देने के उद्देश्य से बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। भारत विकास परिषद ईस्ट 1 और द लास्ट बेंचर के आपसी सहयोग से सेक्टर 18 के कम्युनिटी सेन्टर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के लिए कई मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन हुआ। चंडीगढ़ नगर निगम की मेयर हरप्रीत कौर बबला समारोह की मुख्य अतिथि थी। भारत विकास परिषद ईस्ट 1 की महिला इकाई की प्रमुख नीलम गुप्ता व उनकी टीम डॉक्टर वंदना भाटिया, प्रमिला ग्रोवर, अनु सिंगला, अमिता मित्तल और सुमन गुप्ता सहित प्रशंसा और समाजसेवी संस्था द लास्ट बेंचर की प्रेसिडेंट सुमिता कोहली और उनकी टीम के सदस्य भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को तंबोला गेम खिलवाई गई और विजेताओं को इनाम भी बांटे गए। मेयर हरप्रीत कौर बबला ने वरिष्ठ नागरिकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

सीनियर सिटीजन के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

निगम मेयर हरप्रीत कौर बबला ने कहा कि वह लोग बड़े खुश नसीब होते हैं, जिनके वृद्ध माता-पिता घर में आनंद से रहते हैं। हमें ऐसे लोगों का सम्मान करते हुए हमेशा आदर देते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि बड़े बुजुर्ग हमें बहुत से अनुभवों का बोध कराते हैं।

द लास्ट बेंचर की प्रेसिडेंट सुमिता कोहली ने कहा कि हम अपने घर व समाज में ही देखते हैं कि जो बड़े- बुजुर्ग और वृद्ध होते हैं, वे अपने स्वार्थ का त्याग कर हमारी खुशी के लिए समर्पित रहते हैं। वृद्धजन के संस्कारों के माध्यम से हम उच्च मार्ग की ओर जाते हैं। लेकिन अफसोस होता है, कि कुछ लोग इसे भूल जाते हैं। हमें समझना चाहिए कि वरिष्ठ वृद्धजन के संस्कारों के माध्यम से हम उच्च मार्ग की ओर जाते हैं। लेकिन अफसोस होता है, कि कुछ लोग इसे भूल जाते हैं। हमें समझना चाहिए कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य विरासत होते हैं। उन्होंने देश और समाज को बहुत कुछ दिया है। उन्हें जीवन के विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक अनुभव होता है। आज का युवा वर्ग राष्ट्र को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव से लाभ उठा सकता है। अपने जीवन की इस अवस्था में उन्हें देखभाल और यह अहसास करायें जाने की ज़रुरत होती है कि वे हमारे लिए खास महत्व रखते हैं। हमारे शास्त्रों में भी बुजुर्गों का सम्मान करने की राह दिखाई गयी है।

 इस मौके जिन वरिष्ठ सदस्यों के आज जन्मदिन थे, उनके लिए केक काटकर उनका मुंह मीठा करवा कर उन्हें शुभकामना दी गई और उनकी लम्बी उम्र की मंगलकामना की गई। बाद में सभी उपस्थितजनों ने फूलों की होली भी खेली और सब पर फूलों की वर्षा कर एक दूसरे को सुरक्षित और साफ सुथरी होली की मुबारकबाद दी।

कार्यक्रम के अंत मे सभी वरिष्ठ नागरिकों और आयोजकों ने फिल्मी गीतों पर जमकर डांस भी किया और अपने जवानी के दिनों को याद करते हुए अपने अपने अनुभव सांझा किए। इस दौरान बुजुर्गो के चेहरे पर खुशी को सहजता ही से देखा जा सकता था।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X