हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में संपन्न हुए नगर निकायों के आम एवं उपचुनावों की मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं रिटर्निंग अधिकारियों को मतगणना प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं।