Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

एआई सैंडबॉक्स के माध्यम से अंत्योदय के कल्याण की दिशा में बढ़ेगा हरियाणा : नायब सिंह सैनी

Updated on Monday, June 01, 2026 20:23 PM IST

चंडीगढ़, 01 जून - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि एआई टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म शासन, विकास व नवाचार की यात्रा में मील का पत्थर साबित होगा। एआई सैंडबॉक्स के माध्यम से अंत्योदय के कल्याण की दिशा में हरियाणा प्रदेश और तीव्र गति से आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री सैनी सोमवार को गुरुग्राम  में  आधुनिकतम तकनीक पर केंद्रित एआई सेंडबॉक्स के लोकार्पण उपरांत उपस्थित युवाओं को सम्बोधित कर रहे थे।

 

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा-हरियाणा एआई सैंडबॉक्स से विभागीय चुनौतियों के तकनीक आधारित समाधान तलाशे जाएंगे

 

मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में एआई सेंडबॉक्स का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने कहा कि एआई सुशासन व एआई अंत्योदय के साथ एआई हरियाणा की इस यात्रा में सहभागी बनते हुए सभी ने मिलकर आधुनिक स्वरूप के साथ विकसित भारत के सपने को साकार करना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा एआई सैंडबॉक्स का निर्माण भी इसी सोच और दृष्टिकोण के साथ किया गया है। इस मंच पर विभिन्न विभाग अपनी वास्तविक चुनौतियों और समस्याओं को लेकर आएंगे, जबकि नवाचार उद्यमी, शोधकर्ता, प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ तथा तकनीकी कंपनियां उनके समाधान प्रस्तुत करेंगी। इन समाधानों का सुरक्षित और नियंत्रित वातावरण में परीक्षण किया जाएगा, ताकि उनकी प्रभावशीलता और उपयोगिता का सही आकलन किया जा सके।

 'विकसित भारत-2047' के संकल्प को साकार करने में हरियाणा निभाएगा विकास इंजन की भूमिका

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को साकार करने की यात्रा में हरियाणा एक सशक्त और अथक विकास इंजन के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए कोई आवेदन केवल एक फाइल या प्रक्रिया नहीं होता, बल्कि उसके पीछे किसी परिवार की आशाएं, अपेक्षाएं और बेहतर भविष्य का सपना जुड़ा होता है। इसलिए राज्य सरकार का निरंतर प्रयास है कि शासन व्यवस्था अधिक संवेदनशील, जनोन्मुखी, पारदर्शी और जवाबदेह बने। सरकार ऐसी व्यवस्था विकसित कर रही है जो लोगों की बात सुने, उनकी समस्याओं को समझे और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि जब तकनीक जनकल्याण के उद्देश्य से उपयोग की जाती है, तभी उसका वास्तविक महत्व सिद्ध होता है।

अंत्योदय के लक्ष्य को गति देने का सशक्त माध्यम बनेगी कृत्रिम बुद्धिमत्ता

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) चर्चा का प्रमुख विषय है, लेकिन हरियाणा के लिए यह केवल एक प्रचलित शब्द या आधुनिक तकनीकी अवधारणा नहीं है। राज्य सरकार के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता का अर्थ ‘अंत्योदय के कल्याण के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ है। इसका उद्देश्य ऐसी तकनीक विकसित करना है जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाने में सहायक बने। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रशासन को बेहतर और सटीक निर्णय लेने में मदद करेगी, जनसमस्याओं की पहचान को आसान बनाएगी तथा उनके समयबद्ध समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके माध्यम से शासन व्यवस्था अधिक प्रभावी, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनेगी।

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और जलापूर्ति सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाएगी एआई तकनीक : मुख्यमंत्री ने कहा कि एआई तकनीक का उद्देश्य आम नागरिकों के जीवन को सरल और सुविधाजनक बनाना है। उन्होंने कहा कि ‘म्हारी सड़क’ एप के माध्यम से यदि तस्वीर और स्थान की जानकारी के आधार पर क्षतिग्रस्त सड़कों की पहचान हो जाए, तो मरम्मत कार्य तेजी से किया जा सकेगा। शिक्षा क्षेत्र में एआई के माध्यम से शिक्षकों की आवश्यकता, कमी और बेहतर तैनाती की योजना बनाई जा सकेगी, जिससे विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता डॉक्टरों की सहायता करते हुए गंभीर मामलों की समय रहते पहचान करने में मददगार सिद्ध हो सकती है। वहीं जलापूर्ति से संबंधित शिकायतों, रिसाव और बार-बार आने वाली समस्याओं का विश्लेषण कर समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क, पानी, स्कूल, अस्पताल और जनशिकायतों जैसे रोजमर्रा के विषयों से जुड़ी यह पहल आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस पहल की शुरुआत पांच चुनौतियों से की जा रही है, लेकिन भविष्य में कृषि, राजस्व, शहरी विकास, परिवहन, समाज कल्याण, पर्यावरण, उद्योग सहित सभी विभाग अपनी वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए इस मंच का उपयोग करेंगे।

हरियाणा सरकार के लिए एआई स्किल्स को करेंगे इम्प्रूव – पॉल

कार्यक्रम में वर्ल्ड बैंक इंडिया के एक्टिंग कंट्री डायरेक्टर पॉल प्रोसी ने कहा कि भारत में वर्ल्ड बैंक के माध्यम से हरियाणा सरकार के लिए एआई स्किल्स को इम्प्रूव करने में पूरी मदद करेगा। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली व सजगता की सराहना की। हरियाणा में एआई सेंडबॉक्स के लांच करने पर नई तकनीक के पहलू पर आगे बढ़ने की सराहना की। एआई सेंडबॉक्स के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डिजिटल नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए गूगल के संजय धीमान, अमेजॉन वेब सर्विसेज के मयंक अरोड़ा तथा माइक्रोसॉफ्ट की सपना नाहरिया को सम्मानित किया। यह रहे मौजूद :इस अवसर पर हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, आयुक्त एवं सचिव , हार्ट्रॉन के प्रबंध निदेशक डॉ. जे. गणेशन, मुख्यमंत्री के ओएसडी राज नेहरू और विवेक कालिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X