Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

उप-निर्वाचन आयुक्त ने की एसआईआर की तैयारियों व प्रबंधों की समीक्षा

Updated on Monday, June 01, 2026 20:31 PM IST

चंडीगढ़, 1 जून- हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 की तैयारियों एवं प्रगति की समीक्षा के लिए सोमवार को चंडीगढ़ में उप निर्वाचन आयुक्त श्री संजय कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत किए जा रहे विभिन्न प्रबंधों, कार्य योजनाओं तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री ए श्रीनिवास ने बताया कि उप निर्वाचन आयुक्त ने मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता एवं समावेशिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल देते हुए सभी अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएं तथा मृत, स्थानांतरित एवं अपात्र मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाने की प्रक्रिया पूरी निष्पक्षता एवं सावधानी के साथ संपन्न की जाए।

 

 

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 का कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पूरा करने के दिए निर्देश

बैठक के दौरान बूथ स्तर पर चल रहे सत्यापन कार्यों की भी समीक्षा की गई। उप निर्वाचन आयुक्त ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को घर-घर जाकर सत्यापन अभियान को प्रभावी एवं व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण अधिक सटीक और विश्वसनीय बन सके। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ नियमित संवाद एवं समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि पुनरीक्षण प्रक्रिया में सभी हितधारकों की सक्रिय भागीदारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाती है।

बैठक में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों, दावों एवं आपत्तियों के समयबद्ध निपटान तथा तकनीकी एवं प्रशासनिक तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उप निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि जिन मतदाताओं की मैपिंग अभी तक नहीं हुई है, उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे। ऐसे मामलों में निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों के कार्यालयों के बाहर भीड़ की संभावना को देखते हुए मतदाताओं को संबंधित बूथ लेवल अधिकारी के माध्यम से आवश्यक डेटा मैपिंग करवाने की सलाह दी गई है। उप निर्वाचन आयुक्त ने सभी अधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है और इसके लिए सभी स्तरों पर गंभीरता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X