रोहतक। सामाजिक सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सफायर द्वारा गोहाना रोड स्थित बाल वाटिका शिक्षा भारती स्कूल, चमारिया में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के छोटे बच्चों एवं विद्यालय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न उपयोगी सामग्री भेंट की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सफायर के प्रधान विजय तायल, सचिव नितिन तायल, विनोद जैन, विनय गोयल, नरेश जैन, सुशील जैन (सी.ए.) तथा मीडिया प्रभारी राजीव जैन द्वारा भगवान गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
रोटरी क्लब की ओर से विद्यालय को एक बड़ी इन्वर्टर बैटरी, 42 इंच एलईडी टीवी, वाटर डिस्पेंसर, पार्टी स्पीकर, बच्चों के बैठने के लिए मैट तथा एक बड़ी अलमारी भेंट की गई। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इन सभी वस्तुओं की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे रोटरी क्लब ने पूरा कर विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्राचार्या द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से रामचरण सिंगला एवं एस.के. गुप्ता ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सफायर का विद्यालय के प्रति सहयोग और संवेदनशीलता के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया।
इस अवसर पर संजय पारिख, प्रदीप शर्मा, संजय गुप्ता, संजय गोयल, रोहित जैन, विनोद सैनी, आशीष गुप्ता, राजन चुघ, गौतम जैन, राजीव जैन, संजय मित्तल, रोहित गर्ग, विकसित गोयल सहित विद्यालय के प्राचार्य, स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सफायर का यह सराहनीय प्रयास शिक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है तथा बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।