Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे की तैयारियों में जुटीं कुमारी सैलजा

Updated on Tuesday, June 02, 2026 18:37 PM IST

सिरसा, 2 जून। सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, उत्तराखंड प्रभारी एवं कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य कुमारी सैलजा इन दिनों चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने 4 जून को प्रस्तावित नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे की तैयारियों को लेकर लगातार बैठकें कर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

 

एलपीजी सिलेंडर फिर महंगा, जनता पर बढ़ा महंगाई का बोझ सिरसा।

 

 

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक बार फिर एलपीजी गैस की कीमतों में बढ़ोतरी कर आम लोगों और छोटे कारोबारियों पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। आज कमर्शियल एलसपीजी सिलेंडर की कीमत में 53.50 रुपये तथा पांच किलो वाले छोटू एलसपीजी सिलेंडर की कीमत में 11 रुपये की वृद्धि कर दी गई। बताया जा रहा है कि पिछले पांच महीनों में कमर्शियल एलसपीजी सिलेंडर की कीमत में कुल 1,571.50 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है, जबकि पिछले एक महीने में 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर की कीमत 272 रुपये तक बढ़ गई है। कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से छोटे व्यापारी, ढाबा संचालक, रेहड़ी-पटरी विक्रेता तथा निम्न एवं मध्यम वर्गीय परिवार सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। बढ़ती गैस कीमतों का सीधा असर रसोई के बजट और छोटे कारोबारों की लागत पर पड़ रहा है। विपक्षी दलों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गैस की बढ़ती कीमतों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि महंगाई से पहले ही परेशान जनता पर यह अतिरिक्त बोझ है। उनका कहना है कि सरकार को आम लोगों को राहत देने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। प्रश्न यह है कि जनता की रसोई, रोजगार और रोजमर्रा की जिंदगी पर बढ़ते इस आर्थिक बोझ की जिम्मेदारी कौन लेगा और आम आदमी को महंगाई से राहत कब मिलेगी?

कुमारी सैलजा ने पौड़ी में कांग्रेसजनों एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं, जनभागीदारी, समन्वय तथा संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण संदेश देगा और इसे सफल, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस संगठन पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। तैयारियों के क्रम में कुमारी सैलजा ने प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ पौड़ी स्थित कंडोलिया मैदान का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मंच व्यवस्था, जनसभा स्थल, सुरक्षा, यातायात, कार्यकर्ताओं की भागीदारी तथा अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में कार्यक्रम की सफलता के लिए संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां भी तय की गईं।

कुमारी सैलजा ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से समन्वित रूप से कार्य करते हुए कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। इसके पश्चात कुमारी सैलजा ने कंडोलिया देवता मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की तथा उत्तराखंड की समृद्धि, विकास, शांति और जनकल्याण की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की खुशहाली और जनता के कल्याण के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है तथा राहुल गांधी का दौरा जनता की आवाज को और मजबूती प्रदान करेगा।

 

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X