Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

 गरीब, मजदूर और आमजन की आवाज उठाना देशद्रोह है तो हम सब देशद्रोही हैं : राव नरेंद्र सिंह

Updated on Monday, June 01, 2026 18:32 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने भाजपा सांसद मनोज तिवारी द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देशद्रोही कहे जाने की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र, संविधान और राजनीतिक मर्यादाओं पर सीधा हमला बताया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने और जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा नेताओं द्वारा लगातार इस प्रकार की अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जा रहा है।


 राहुल गांधी को देशद्रोही कहना लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान, मनोज तिवारी सार्वजनिक माफी मांगें : राव नरेंद्र सिंह


राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश के गरीबों, मजदूरों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाते रहे हैं। यदि आमजन के अधिकारों की बात करना, बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक असमानता के खिलाफ संघर्ष करना देशद्रोह माना जाता है, तो देश का हर वह नागरिक जो अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे भी देशद्रोही कहना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में असहमति और आलोचना को हमेशा सम्मान दिया गया है। किसी भी विपक्षी नेता को केवल राजनीतिक मतभेदों के कारण देशद्रोही कहना न केवल लोकतांत्रिक परंपराओं का अपमान है बल्कि देश की राजनीतिक संस्कृति को भी नुकसान पहुंचाने वाला है। भाजपा नेताओं को यह समझना चाहिए कि राजनीतिक बहस तथ्यों और नीतियों पर होनी चाहिए, व्यक्तिगत आरोपों और अपमानजनक टिप्पणियों पर नहीं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी लगातार देश के आर्थिक, सामाजिक और लोकतांत्रिक मुद्दों को उठाते रहे हैं। उनकी आवाज को दबाने के लिए भाजपा द्वारा झूठे आरोपों और अनर्गल बयानबाजी का सहारा लिया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसी राजनीति से डरने वाली नहीं है और जनता के हितों की लड़ाई पहले की तरह मजबूती से लड़ती रहेगी।
राव नरेंद्र सिंह ने मांग की कि मनोज तिवारी अपने बयान पर तत्काल सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भाजपा सांसद ऐसा नहीं करते हैं तो कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन आयोजित करेगी और भाजपा की जनविरोधी एवं अहंकारी राजनीति को जनता के सामने उजागर करेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा किसी भी प्रकार की राजनीतिक गुंडागर्दी और विपक्ष की आवाज को दबाने के प्रयासों का मजबूती से मुकाबला करती रहेगी।
 
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X