Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

विभिन्न मांगों को लेकर चंडीगढ़ शिक्षक संघ ने संजय टंडन को सौंपा ज्ञापन

Updated on Thursday, March 06, 2025 18:28 PM IST

चंडीगढ़  | अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षकों की जॉइंट एक्शन कमेटी , यू.टी. चंडीगढ़ (सरकारी शिक्षक संघ/एसोसिएशन का संयुक्त संगठन पंजीकृत और यू.टी. शिक्षक कल्याण संघ पंजीकृत) का प्रतिनिधिमंडल एसोसिएशन के अध्यक्ष रणबीर सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय टंडन से भेंटवार्ता की और उनको अपनी मांगों भरा ज्ञापन पत्र भी सौंपा |

आये हुए प्रतिनिधिमंडल ने संजय टंडन को ज्ञापन पत्र में दर्ज मांगों के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुए कहा कि समग्र शिक्षा, यू.टी. चंडीगढ़ के कर्मचारियों को चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा गत काफी वर्षों से लंबित एरियर और डीए के भुगतान नहीं किया गया । एसोसिएशन के अध्यक्ष रणबीर सिंह ने बताया कि  समग्र शिक्षा, यू.टी. चंडीगढ़ के तहत लगभग 1,300 कर्मचारी प्राप्त होने वाले लाभ का काफी समय से इंतज़ार कर रहे हैं । इन कर्मचारियों को 6वें सीपीसी का बकाया (जुलाई 2021 - मार्च 2023): जुलाई 2021 से मार्च 2023 तक की अवधि के लिए 6वें केंद्रीय वेतन आयोग (सीपीसी) के तहत बकाया भुगतान नहीं किया गया है। यद्यपि मंत्रालय ने उस वित्तीय वर्ष में बकाया राशि के लिए बजट स्वीकृत किया था, लेकिन राज्य स्तर पर नीतिगत मामलों में देरी के कारण इसका वितरण नहीं हो पाया। नतीजतन, बजट सरेंडर कर दिया गया, जिससे शिक्षकों को वित्तीय नुकसान हुआ। 2024 के लिए अवैतनिक महंगाई भत्ता (डीए): जनवरी से जून 2024 (50%) और जुलाई से दिसंबर 2024 (53%) के लिए महंगाई भत्ता (डीए) भी अवैतनिक है। वित्तीय वर्ष 2021-22 से, मंत्रालय वेतन बजट के विशिष्ट विभाजन के बिना समग्र शिक्षा को एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने अनुरोध किया कि उनकी  इन लंबित बकाया राशि को चुकाने के लिए इस वर्ष के अधिशेष बजट से आवश्यक प्रावधान करें साथ ही आगे की देरी को रोकने और आगामी वित्तीय वर्ष में जटिलताओं से बचने के लिए इस वित्तीय वर्ष के भीतर इन भुगतानों को संसाधित करने का हम आग्रह करते हैं |

आये हुए प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुनने के उपरान्त भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय टंडन ने आये हुए सभी सदस्यों को आश्वासन दिया कि जल्द ही वे इस विषय को प्रशासन के आला अधिकारीयों के बीच रखेंगे और उनकी समस्या को अतिशीगढ़ हल करवाने का सार्थक प्रयास करेंगे |

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X