Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

नारायण सेवा संस्थान का चंडीगढ़ में निशुल्क शिविर आयोजित

Updated on Monday, March 03, 2025 10:48 AM IST

चंडीगढ़। नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर के तत्वावधान में रविवार को चंडीगढ़ के कम्युनिटी सेन्टर, सेक्टर- 49 सी में निःशुल्क ऑपरेशन जांच-चयन और नारायण लिंब व केलिपर्स माप केम्प आयोजित हुआ। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल सह प्रभारी संजय टंडन और बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन शिप्रा बंसल, स्थानीय पार्षद राजेंद्र शर्मा व संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल  ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर संस्थान के सदस्य  हरबन लाल छाबड़ा, रामकृष्ण शर्मा, रामगोपाल यादव, किरण सिंघल, एस सी अग्रवाल, सुभाष गर्ग और एस पी मल्होत्रा सहित बड़ी संख्या में दिव्यांग, उनके परिजन मौजूद थे। समारोह को संबोधित करते हुए संजय टंडन ने कहा मैं संस्थान की सेवाएं जानकर भावुक हूँ। उन्होंने कहा जो स्वयं से उपर उठकर समाज और देश की भलाई के लिए लगते है वे अमर हो जाते है। ऐसे ही आप लोगों ने दिव्यांगों की मदद के लिए जो बीडा  उठाया है, इसे आने वाली पीढ़ियां याद करेगी। नारायण सेवा संस्थान के दिव्यांग सशक्तिकरण और मानवीय सहकार के कार्य समाज के लिए एक प्रेरणा है। स्वस्थ और मजबूत समाज के लिए हमें निरंतर कार्य करना है। उन्होंने दिव्यांगों की प्रगति में नारायण सेवा संस्थान को अपनी और से 1 लाख रूपये का अनुदान देने के साथ भविष्य में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

447 दिव्यांगों को मिली जीने की राह और 302 का लिया मेजरमेंट व 65 ऑपरेशन चयनित

शिविर के मुख्य आतिथ्य में उपस्थित बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन शिप्रा बंसल ने कहा संस्थान दिव्यांग बालक बालिकाओं को शारीरिक, सामाजिक, आर्थिक एवं बौद्धिक रूप से सशक्त बनाने के लिए जो काम 40 साल से  कर रही हैं यह बड़ी साधना और समर्पण है। दिव्यांगों के उत्थान और उन्नति के लिए हम भरसक साथ देंगे। आने वाले शिविरों में हम जुड़कर मानव सेवा करेंगे।

विजिट के दौरान मुख्य अतिथि संजय टंडन और शिप्रा बंसल ने शिविर में आये दिव्यांगों की आप बीती सुनी और डॉक्टर और तकनीकी टीम से लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया भी जानी। प्रारम्भ में संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने मंचासीन अतिथियों का अभिनंदन किया। साथ ही अग्रवाल ने संस्थान की निःशुल्क सेवाएं ऑपरेशन,नारायण लिम्ब लगाना, 5000 लोगों को रोज भोजन करना,आर्थिक रूप से असमर्थ 600 मजदूरों के बच्चों के लिए निःशुल्क नारायण चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल चलाना, सैकड़ो दिव्यांगों को स्वरोजगार के कंप्यूटर, मोबाइल, सिलाई, मेहंदी का प्रशिक्षण देना और उनका सामूहिक विवाह कर घर बसाने जैसे अनेक प्रकल्पों की जानकारी दी।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X