Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

ईंधन संरक्षण पहल सक्षम 2025 का समापन

Updated on Friday, February 28, 2025 18:37 PM IST

चंडीगढ़ । ईंधन संरक्षण, ऊर्जा दक्षता और पर्यावरणीय सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए पंजाब और चंडीगढ़ की ऑयल इंडस्ट्रीज द्वारा पखवाड़े भर चलने वाली पहल सक्षम 2025 का समापन एक सफल  समारोह के साथ हुआ। चंडीगढ़ के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल ट्रेनिंग एंड रिसर्च (एनआईटीटीटीआर) में आयोजित इस कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों, स्टूडेंट्स, इंडस्ट्री लीडर्स और पर्यावरण संरक्षण में कार्यरत लोगों ने भाग लिया।

आयोजन के मुख्य अतिथि आशुतोष गुप्ता, स्टेट लेवल कोऑर्डिनेटर, ऑयल इंडस्ट्री पंजाब और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और स्टेट हेड, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड  ने अपने नेतृत्व में सभी मौजूद लोगों को तेल एवं एनर्जी की बचत के लिए संरक्षण शपथ दिलाई। कार्यक्रम में तेल और गैस संरक्षण पर एक थिएटर ग्रुप द्वारा मंचित नाटक भी देखा गया, जिसमें सस्टेनेबल एनर्जी प्रक्रियाओं के महत्व को दर्शाया गया।

निरंतर ऊर्जा की बचत की आवश्यकता पर जोर दिया गया, कई स्तर पर किए गए प्रयास

समापन समारोह में बोलते हुए आशुतोष गुप्ता ने दो सप्ताह की अवधि से आगे भी अभियान की गति को जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि "सक्षम 2025 केवल एक अभियान नहीं है - यह ऊर्जा संरक्षण के लिए एक दैनिक प्रतिबद्धता है। हर छोटा प्रयास हमारे पर्यावरण, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पर एक बड़ा प्रभाव डालता है। स्थायी ऊर्जा संरक्षण की तत्काल आवश्यकता है।

इस कार्यक्रम में सुशांत गोयल, स्टेट लेवल कोऑर्डिनेटर, ऑयल इंडस्ट्री, चंडीगढ़  और चीफ रीजनल मैनेजर, चंडीगढ़ रिटेल आरओ, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और  संजय अरोड़ा, जीएम और एचओडी - चंडीगढ़ जोनल ऑफिस, गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) ने भी अपना अपना संबोधन दिया।

कार्यक्रम में हितधारकों ने जनता से ईंधन की खपत और कार्बन एमिशन को कम करने के लिए सरल लेकिन प्रभावशाली उपाय अपनाने का आग्रह किया, जैसे कि कारपूलिंग, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करना, एनर्जी-एफिशेंट अप्लाएंसेज पर स्विच करना और एक जगह खड़े होने पर इंजन को बंद करना।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X