Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

जीवन शैली

होठों का कालापन सिर्फ 2 दिन में दूर करता है ये घरेलू नुस्खा

Updated on Sunday, November 26, 2017 00:14 AM IST

दिल्ली ,25 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) अगर आपको लगता है कि खूबसूरत दिखने के लिए सिर्फ गोरा रंग और अच्छी पर्सनेलिटी ही काफी है तो शायद आप गलत हैं। क्योंकि हमारी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए हमारे होंठो का भी अहम रोल होता है। लेकिन ना सिर्फ कई महिलाओं को बल्कि पुरुषों को भी काले होठों की दिक्कत का सामना करना पड़ता है। जिसे छिपाने के लिए हम लिपस्टिक, लिप बाम से लेकर माश्‍चराइजर और ना जाने क्‍या-क्‍या इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, होंठों पर लगाये जाने वाले कई उत्‍पाद वास्‍तव में उन्‍हें खूबसूरत बनाने के बजाय उन्हें और काला बना देते हैं। अगर आप भी अपने होठों के फटने या कालेपन से परेशान हैं तो आज हम आपको इनके लिए कुछ घरेलू नुस्खे बता रहे हैं।

चुकंदर

सर्दियां लगभग आ गई हैं। ऐसे में चुकंदर भी जल्द बाजारों में आने वाले हैं। होठों का कालापन दूर करने के लिए चुकंदर बहुत फायदेमंद है। चुकंदर होंठ के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है जितना कि शरीर के लिए अनाज। चुकंदर को काटकर उसके टुकड़े को होंठों पर लगाने से होंठ गुलाबी व चमकदार बनते हैं और कालापन दूर होता है।

इसे भी पढ़ें : इन 5 कारणों से आपकी स्किन हो जाती है ऑयली

दूध की मलाई

मलाई भी होठों के लिए बहुत फायदेमंद है। ये होठों का रूखापन हटाने के साथ ही कालापन भी दूर करती है। इसे लगाने के लिए थोड़ी सी मलाई में चुटकी भर हल्दी‍ मिलाकर नियमित रूप से रात को सोते वक्त होठों पर मालिश करें। आप देखेंगे कि इस घरेलू उपाय से कुछ ही दिनों में आपके होठ मुलायम और गुलाबी होने लगेंगे।

गुलाब की पंखुडियां

होठों के कालेपन को दूर करने के लिए गुलाब की पत्तियां अचूक उपाय हैं। इसके नियमित इस्‍तेमाल से होठों का रंग हल्‍का गुलाबी और चमकदार होता है। आप चाहे तो गुलाब की पत्तियों के पेस्ट में थोड़ी सी मात्रा ग्लिसरीन की भी मिलाकर भी लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : इन कारणों से बदलते हैं तिल और मस्से अपना आकार!

नींबू

नींबू को कालेपन का धुरविरोधी कहा जाता है। ऐसे में होंठों का कालापन नींबू बहुत जल्दी दूर करता है। इसके लिए आप निचोड़े हुए नींबू को अपने होठों पर सुबह और शाम को रगड़ें। आप चाहे तो नींबू के छिलके से होठों की हल्की मालिश कर सकते हैं।

शहद

शहद के इस्‍तेमाल स भी होठों के कालेपन से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए थोड़ा-सा शहद अपनी उंगली में लेकर धीरे-धीरे अपने होंठों पर मलें। 3 से 4 दिन तक भी ऐसा करने पर आपको असर खुद दिखेगा।

Have something to say? Post your comment
मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

: मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

: अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

डायबिटीज  कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

: डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

: आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

: आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

: आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

: चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

: आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

X