Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

फुटबॉल प्रेमियों के लिए नई संभावनाएं पैदा करेगा जीए फाउंडेशन: जासिम अल अली

Updated on Wednesday, February 26, 2025 18:12 PM IST

चंडीगढ़ ।  फुटबॉल प्रेमियों के लिए यह खबर बेहद जानकारीपूर्ण और उत्साहजनक है। पिछले एक दशक से फुटबॉल के लिए व्यापक योजनाएं बना रहा जेनरेशन अमेजिंग फाउंडेशन अपने तकनीकी विशेषज्ञ कोचों और बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ियों के सहयोग से अब फुटबॉल प्रेमियों को विशेष प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाने में मदद करेगा।  चंडीगढ़ में वाईएफसी रुड़का कलां और जेनरेशन अमेजिंग द्वारा जेनरेशन अमेजिंग कम्युनिटी क्लब की बहुउद्देशीय खेल सुविधा के लिए आपसी समझौता किया गया, जिसमें लोकसभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग की उपस्थिति में जीए फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक जसीम अल अली व यूथ फुटबॉल क्लब (वाईएफसी) रुड़का कलां के अध्यक्ष गुरमंगल दास ने इस एमओयू  पर हस्ताक्षर किए।

इस संबंध में जानकारी देते हुए फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक जसीम अल अली ने बताया कि यूथ फुटबॉल क्लब  रुड़का कलां के सहयोग से फाउंडेशन 2017 से इस क्षेत्र में कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि रुड़का कलां में एक बहुउद्देशीय खेल सुविधा प्रदान की गई है, जहां हर साल लगभग 10 हजार फुटबॉल प्रेमियों को उत्कृष्ट माहौल में खेल तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।

माहिर कोच देंगे फुटबॉल प्रेमियों को नई तकनीकी जानकारी: गुरमंगल दास

उन्होंने बताया कि उनके पास फुटबॉल पिच के साथ-साथ बास्केटबॉल, टेनिस, वॉलीबॉल और पिकलबॉल के लिए अलग-अलग सिंथेटिक कोर्ट और बहुउद्देशीय हॉल भी उपलब्ध हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 50 स्टेशनों वाला जिम भी उनके द्वारा बनाया गया है। इसके अलावा, 200 सीटों वाला बहुउद्देशीय हॉल भी निर्मित किया गया है, जहां प्रशिक्षण सहित अन्य गतिविधियां करवाई जाती हैं।

इस अवसर पर अपने संबोधन में वाईएफसी रुड़का कलां के संस्थापक और सीईओ गुरमंगल दास ने कहा कि इस परियोजना की शुरुआत उनके लिए बड़े गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नहीं है, बल्कि पंजाब के हजारों युवाओं की नई उम्मीदें हैं।

इस मौके पर लोकसभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग की उपस्थिति में वाईएफसी और जेनरेशन अमेजिंग फाउंडेशन के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। कंग ने दोनों संस्थाओं को इस अनूठी पहल के लिए बधाई दी।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X