Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

महाशिवरात्रि पर प्रयागराज से आज चलेंगी 350 से अधिक ट्रेनें, दिन रेलवे की विशेष तैयारी

Updated on Wednesday, February 26, 2025 11:09 AM IST

नई दिल्ली। महाकुंभ के अंतिम स्नान को देखते हुए रेलवे ने विशेष तैयारी की है। बुधवार को 350 से अधिक ट्रेनें चलाने की तैयारी है। रेलवे का मानना है कि उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड एवं बंगाल समेत विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज आए हुए हैं।

महाशिवरात्रि के बाद भी बड़ी संख्या में संगम पहुंचेंगे श्रद्धालु

अमृत स्नान के बाद सबकी बेताबी घर लौटने की होगी। ऐसे में विभिन्न स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने की संभावना है। इसे देखते हुए रेलवे ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कार्य स्थल पर मुस्तैद रहने का निर्देश दिया है। मौनी अमावस्या के दिन भी 360 से अधिक ट्रेनें चलाकर लगभग 20 लाख से अधिक लोगों को गंतव्य तक पहुंचाया गया था।

महाशिवरात्रि के बाद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का प्रयागराज आना-जाना जारी रह सकता है। ऐसे में बाद में भी अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की तैयारी है। प्रयागराज के समीप वाले स्टेशनों पर अतिरिक्त रेक रखे गए हैं, जिनका उपयोग जरूरत पड़ने पर किया जा सकेगा।

इन स्टेशनों पर सामान्य दिनों की तुलना में अत्यधिक भीड़

रेल मंत्रालय के अनुसार, पिछले दो दिनों से बिहार के पटना, दानापुर, मुजफ्फरपुर, गया, सासाराम, कटिहार, खगडि़या, सहरसा, जयनगर, दरभंगा स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या अधिक रही। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, कानपुर, गोंडा, दीनदयाल उपाध्याय, झांसी जिलों के स्टेशनों पर भी ऐसी ही स्थिति देखी गई। मध्य प्रदेश के चित्रकूट, जबलपुर, सतना, खजुराहो स्टेशनों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में अत्यधिक भीड़ थी।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज के लिए रवाना

इसी तरह झारखंड के धनबाद, बोकारो, रांची, गढ़वा और मेदनीनगर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज के लिए रवाना हुए। महाशिवरात्रि की भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने सुरक्षा, आश्रय, आसान टिकट वितरण एवं ट्रेनों की व्यवस्था की है।

प्रयागराज के पास के स्टेशनों पर रेलवे वाणिज्य विभाग के 1500 से अधिक तथा रेल सुरक्षा बल के 3000 से अधिक जवानों की तैनाती की गई है। रेलवे सुरक्षा विशेष बल की 29 टुकडि़यां, महिला रेलवे सुरक्षा विशेष बल की दो टुकड़ियां, 22 डाग स्क्वाड एवं और बम डिस्पोजल स्क्वाड को भी तैनात किया गया है।

महाकुंभ के 42वें दिन तक 15 हजार से अधिक ट्रेनें चलाईं

महाकुंभ के लिए रेलवे ने प्रारंभ में लगभग 13500 ट्रेनें चलाने की योजना बनाई थी। महाकुंभ के 42वें दिन तक 15 हजार से अधिक ट्रेनें चलाई जा चुकी हैं, जिनमें बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें भी शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X