Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

रिश्ते के 9 सालों के बाद युवती ने ठुकराया प्यार, सनकी प्रेमी ने घर पहुंचकर गाड़ियों में लगाई आग

Updated on Monday, February 24, 2025 10:16 AM IST

नई दिल्ली। कहा जाता है कि जिसे सच्चा प्यार हो जाए, तो वो इंसान किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहता है। लेकिन इतना भी तैयार रहना सही नहीं, जिसके बाद इंसान को जेल जाना पड़ जाए। बेंगलुरु से एक मामला सामने आया है, जहां लड़की के ठुकराने के बाद प्रेमी ने बड़ा कांड कर दिया है।

बेंगलुरु में एक कपल के बीच 9 सालों से प्यार चल रहा था और दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। लेकिन जब युवती को ये पता चला कि जिस इंसान से वो प्यार करती है, वो एक बदमाश है और पुलिस की लिस्ट में हिस्ट्रीशीटर है, तो युवती ने अपना प्यार ठुकरा दिया और युवक से दूरी बना ली।

घर पहुंचकर गाड़ियों में लगाई आग

इसके बाद युवक काफी गुस्सा हो गया और फिर वो युवती के घर पहुंच गया और गाड़ियों में आग लगा दी। घटना बेंगलुरु के चन्नमनाकेरे अचुकट्टू पुलिस स्टेशन के पास की है। आरोपी की पहचान राहुल नाम के युवक के रूप में हुई है और वह एक बदमाश है।

युवकी द्वारा प्यार ठुकराने के बाद आरोपी राहुल उसके घर गया और युवती को चेतावनी दी की वो उसके अलावा किसी और से शादी न करे। फिर आरोपी ने अपनी प्रेमिका के पिता की दो कारों और एक बाइक में आग लगा दी। आरोपी ने युवती के परिवार को डराने के इरादे से आग लगाई थी।

घटना के मुताबिक, आरोपी राहुल समेत चार लड़के रात के समय युवती के घर पहुंचे थे और उन लोगों ने पहले सुरक्षाकर्मियों को चाकू दिखाकर धमकाया। इस बीच युवती की फोटो दिखाकर पूछा की उसके पास कौन सी कार है। इसके बाद वो लोग अंदर गए और कार का शीशा तोड़ दिया और पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

डकैती और चोरी समेत 18 मामले हैं दर्ज

जिस अपार्टमेंट में युवती रहती है, उसमें करीब 45 परिवार रहते हैं। आग लगने की घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाया। इस घटना में दो कारें जलकर राख हो गई।

घटना के संबंध में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बताया कि, आरोपी राहुल हनुमंतनगर पुलिस स्टेशन में एक हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ हत्या का प्रयास, डकैती और चोरी सहित 18 मामले दर्ज हैं।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X