Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

एंजेलज प्ले स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से किया मंत्रमुग्ध

Updated on Saturday, February 22, 2025 18:41 PM IST

चंडीगढ़।  एंजेलज प्ले स्कूल, मनीमाजरा, चंडीगढ़ का एनुअल फंक्शन सेक्टर 18 के टैगोर थिएटर में बड़े ही जोश और उत्साह से मनाया गया। स्कूल के नन्हे नन्हे बच्चों ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनोरंजक डांस, स्किट और कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों को स्टेज पर थिरकता देख सामने बैठे अभिभावक भी बेहद खुश हो रहे थे। इस समारोह में छोटे-छोटे बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। रंग-बिरंगे कपड़ों में कार्यक्रम में पहुंचे बच्चों के डांस को देखकर उनके अभिभावक भी झूमने को मजबूर हो गए। चंडीगढ़ नगर निगम की मेयर हरप्रीत कौर बबला इस वार्षिक उत्सव की मुख्य अतिथि थी। मेयर हरप्रीत कौर बबला ने एंजेलज प्ले स्कूल द्वारा बच्चों में बचपन से ही दिए जा रहे संस्कार और मजबूत नींव की सराहना की।

स्कूल की प्रिंसिपल अमनप्रीत कौशल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के मन में सबके सामने परफॉर्म करने के डर को निकालना है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्कूल के शिक्षक और अभिभावक का भी आभार जताया।

 कार्यक्रम की शुरुआत रियान, आरिक, आरव, बिलाल, वंश और सक्षम द्वारा दी गई "गणेश वंदना" की प्रस्तुति से हुई। इसके बाद रिया, हर्षल, श्रेया, आलिया और काव्या ने सरस्वती वंदना पेश कर सबका मन मोह लिया। तत्पश्चात स्कूल के अन्य नन्हे नन्हे बच्चों ने शिव शिव शंभु, चबी चियर्स, टू लिटिल हैंड्स, टेडी बियर, ट्विंकल ट्विंकल और रेन 2 की प्रस्तुति देकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। पापा मेरे पापा पर बच्चों की परफॉर्मेंस पर हाल में उपस्थित हर कोई भावुक नजर आया। बच्चों ने परंपरागत नृत्य के साथ-साथ पश्चिमी संस्कृति की झलक भी प्रस्तुत की, जिससे भारतीय और वैश्विक संस्कृतियों का अद्भुत समागम दिखा।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X