Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

सोमवार को किसानों के खाते में आएगी सम्मान निधि की 19वीं किस्त, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जारी करेंगे राशि

Updated on Saturday, February 22, 2025 10:15 AM IST

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को बिहार जा रहे हैं, जहां भागलपुर से देशभर के पात्र किसानों को 'पीएम किसान सम्मान' की राशि जारी करेंगे। 19वीं किस्त के रूप में 9.80 करोड़ किसानों के खातों में लगभग 22 हजार करोड़ रुपये सीधे भेजे जाएंगे।

इस दौरान पीएम मोदी कई योजनाओं की शुरुआत भी करेंगे। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को मीडिया से पीएम मोदी के दौरे की जानकारी साझा की। चौहान एक दिन पहले बिहार पहुंच जाएंगे, जहां वह मखाना उत्पादक किसानों से तालाब के किनारे चर्चा करेंगे।

कई योजनाओं की देंगे सौगात

बिहार दौरे पर पीएम मोदी दुग्ध उत्पाद संयंत्र, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, रेल लाइन एवं रेलवे ओवरब्रिज आदि को लेकर कई कार्यक्रम भी संपन्न करेंगे। 2019 में शुरू इस योजना के तहत किसान सम्मान की 18वीं किस्त में 20,665 करोड़ रुपये किसानों के खाते में ट्रांसफर किए गए थे। योजना के तहत प्रत्येक किसान को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं। अभी तक 3.46 लाख करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।

कार्यक्रम में ये लोग रहेंगे मौजूद

भागलपुर के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन देशभर में पंचायत-ब्लाक स्तर पर किया जाएगा। वर्चुअल कार्यक्रम से लगभग ढाई करोड़ किसानों के जुड़ने का अनुमान है।

गेहूं की होगी बंपर पैदावार: शिवराज

पीटीआई अनुसार, शिवराज सिंह ने कहा कि अधिक रकबे में खेती और अनुकूल मौसम की स्थिति के कारण भारत में चालू रबी सत्र के दौरान गेहूं की बंपर फसल होने की उम्मीद है। देश में 2023-24 में रिकार्ड 1,132.92 लाख टन गेहूं का उत्पादन हुआ था।

इस सत्र में गेहूं का रकबा 320 लाख हेक्टेयर है, जबकि पिछले वर्ष यह रकबा 315.63 लाख हेक्टेयर था। अभी तक फसल की स्थिति अच्छी है और दिन-रात का तापमान सामान्य है। उन्होंने बताया कि केंद्र आंध्र प्रदेश के लाल मिर्च किसानों को वित्तीय सहायता देगा और इस संबंध में जल्द निर्णय लिया जाएगा।

 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X