Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

सिर्फ दिल्ली-NCR ही नहीं, बिहार, सिक्किम और बांग्लादेश में भी हिली धरती

Updated on Monday, February 17, 2025 11:30 AM IST

नई दिल्ली। आज तड़के सुबह दिल्ली-एनसीआर के लोग 4.0 तीव्रता से आए भूकंप के झटकों से सहम गए। सुबह करीब 5.36 बजे आए भूकंप के झटकों ने लोगों को काफी डरा दिया और लोग दहशत के मारे घरों से बाहर आ गए। आज देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप के झटकों से इमारतें हिलने लगी और लोगों की नींद झटकों की वजह से खुल गई। लेकिन दिल्ली एनसीआर से भी ज्यादा तीव्रता वाला भूकंप ओडिशा के पुरी में आया, जिसकी तीव्रता 4.7 थी। आज दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, यूपी, बिहार से लेकर बांग्लादेश तक लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। बिहार के सिवान में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। इसके साथ ही नॉर्थ-ईस्ट में सिक्किम में भी भूकंप ने लोगों को डरा दिया।

कहां-कहां आया भूकंप और कितनी थी तीव्रता:

  • दिल्ली-एनसीआर- 4 की तीव्रता
  • सिक्किम- 2.3 की तीव्रता
  • ओडिशा का पुरी- 4.7 की तीव्रता
  • बिहार का सीवान- 4 की तीव्रता
  • हरियाणा- 4 की तीव्रता
  • बांग्लादेश- 3.5 की तीव्रता
  • नोएडा, मेरठ- 4 की तीव्रता

क्यों डरावना था दिल्ली का भूकंप

देश में सबसे पहले दिल्ली-एनसीआर में भूकंप आया था। सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर लोगों ने 4.0 तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए थे। जमीन के अंदर से गड़गड़ाने की आवाज भी लोगों को सुनाई दी। भूकंप की तीव्रता 4 होने के बावजूद भी इसका असर काफी ज्यादा था। कई लोगों को लगा कि कहीं कोई इमारत गिरी है और कुछ लोगों को लगा कि विस्फोट हुआ है। दिल्ली में भूकंप का असर इसलिए ज्यादा महसूस हुआ क्योंकि भूकंप का केंद्र दिल्ली में ही था। धौलाकुआं का इलाका भूकंप का केंद्र था।

कितनी गहराई थी

राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार, रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 थी। इसका केंद्र नई दिल्ली में जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई पर था। यह 28.59 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.16 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। गहराई कम होने और केंद्र दिल्ली में होने के कारण इसे ज्यादा महसूस किया गया।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X