Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

40 साल के शख्स ने की पत्नी की हत्या, शव के साथ बिताई पूरी रात फिर पहुंचा पुलिस स्टेशन

Updated on Wednesday, February 12, 2025 10:49 AM IST

नई दिल्ली। त्रिपुरा से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 40 साल के शख्स ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया, 40 साल के शख्स ने त्रिपुरा में पत्नी से झगड़े के बाद उसको मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने शव के साथ कई घंटे बिताए और फिर अपने अपराध की रिपोर्ट करने के लिए पुलिस स्टेशन चला गया। आरोपी पति का नाम श्यामल दास बताया जा रहा है।

पति-पत्नी में हुआ था झगड़ा

पश्चिम त्रिपुरा जिले के अमताली पुलिस थाना क्षेत्र के निवासी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस स्टेशन के उप-निरीक्षक श्यामल पॉल ने इस मामले में कहा कि श्यामल दास ने सोमवार रात कुछ पारिवारिक मुद्दों पर अपनी पत्नी स्वप्ना से झगड़ा किया और उस पर किसी वस्तु से हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पुलिस अधिकारी ने आगे कहा, श्यामल ने अपने घर के अंदर शव के साथ रात बिताई। आज दोपहर करीब 1.20 बजे, वह पुलिस स्टेशन गया और दावा किया कि उसकी पत्नी उसके घर के अंदर खून से लथपथ पड़ी थी। पुलिस की एक टीम मौके पर गई और शव बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।

पहले भी आया था ऐसा मामला

इससे पहले त्रिपुरा के पश्चिम जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी और उसके शरीर के दो टुकड़े कर दिए थे। पुलिस ने इस मामले में कहा था कि कायर मिया के रूप में पहचाने गए मृतक महिला के पति को गिरफ्तार किया गया और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

महिला की हुई थी 8 महीने पहले शादी

महिला के छोटे भाई बापन मिया ने बताया कि अरलिया की रहने वाली ताजुजा बेगम की शादी करीब 8 महीने पहले दिहाड़ी मजदूरी करने वाले कायर मिया से हुई थी।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X