Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

रूट्स कंट्री स्कूल पंचकूला ने धूमधाम से मनाया द्वितीय वार्षिकोत्सव 2025

Updated on Monday, February 10, 2025 19:04 PM IST

पंचकूला । रूट्स कंट्री स्कूल ने अपने द्वितीय वार्षिकोत्सव "परंपरा और आश्चर्य की प्रतिध्वनियाँ" को भव्य और अनूठे अंदाज में मनाया। इस समारोह के मुख्य अतिथि परम विशिष्ट सेवा मेडल एवं अति विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त लेफ्टिनेंट जनरल कमलजीत सिंह (सेवानिवृत्त) और उनकी धर्मपत्नी अनीता सिंह रहीं। विद्यालय के निदेशक सुनील रोथा एवं कृति रोथा ने समारोह की अध्यक्षता की।

विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था, जहां प्रिंसिपल सूजन भागरा व शिक्षकों ने अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने ए.आई. रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन किया और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गणेश वंदना के साथ सांस्कृतिक संध्या का प्रारंभ हुआ।

प्राचार्या सूजन भागरा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें पिछले वर्ष की उपलब्धियों को रेखांकित किया गया और छात्रों को उत्कृष्ट संसाधन प्रदान करने का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में आधुनिक शिक्षा में तकनीक के महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ रहीं, जिसमें छात्रों ने नृत्य, गीत, संगीत और नाट्य मंचन के माध्यम से दशावतारों की जीवंत झलक प्रस्तुत की। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों की मोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उपस्थितजनों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत, सभी के लिए प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। अंत में, प्रिंसिपल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत कर समारोह का विधिवत समापन हुआ।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X