Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मोहाली में पीएनबी होम लोन और सूर्य होम लोन एक्सपो का उद्घाटन किया

Updated on Saturday, February 08, 2025 10:13 AM IST

मोहाली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) द्वारा मोहाली के सेक्टर 78 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दो दिवसीय "पीएनबी होम लोन और सूर्य होम लोन एक्सपो 2025" आयोजित किया गया। इस एक्सपो का उद्घाटन मोहाली की डिप्टी कमिश्नर  आशिका जैन ने किया।

उन्होंने कहा कि यह एक्सपो उन ग्राहकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगा, जो "सूर्य घर योजना" के तहत घर बनाने या छतों पर सोलर एनर्जी प्लांट लगाने के लिए ऋण लेना चाहते हैं। पीएनबी द्वारा 8.40 प्रतिशत की आकर्षक ब्याज दर पर हाउसिंग लोन और 7 प्रतिशत की ब्याज दर पर सूर्य घर योजना लोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

पीएनबी के डिप्टी सर्कल हेड संजीत कुमार कोंडल ने बताया कि एक्सपो के दौरान तेजी से ऋण स्वीकृति, विशेष ऑफ़र और छूट भी प्रदान की जा रही है। ग्राहकों को ट्राइसिटी के रियल एस्टेट विशेषज्ञों और बैंक अधिकारियों से सीधा परामर्श करने का अवसर मिल रहा है।

एलडीएम एम.के. भारद्वाज ने बताया कि 8 फरवरी को पीएनबी मुख्यालय, दिल्ली से वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जो मौके पर ही ऋण प्रक्रिया पूरी करने में मदद करेंगे। योग्य ग्राहकों को तत्काल ऋण स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए जा रहे हैं।

मोहाली की डिप्टी कमिश्नर  आशिका जैन ने पीएनबी टीम, जिला प्रशासन, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स प्रशासन और सभी स्टॉल पार्टनर्स का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पीएनबी द्वारा वित्तीय समावेशन और संस्थागत वित्त को बढ़ावा देने के लिए यह एक्सपो एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने आम जनता से आह्वान किया कि वे पीएनबी की विशेष ऋण योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X