Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

एच1बी वीजा में से 72.3 प्रतिशत भारतीय नागरिकों को प्राप्त हुए : राज्यसभा में सरकार ने दी जानकारी

Updated on Friday, February 07, 2025 10:14 AM IST

नई दिल्ली। सरकार ने  कहा कि अमेरिका द्वारा जारी एच1बी वीजा में सबसे ज्यादा भारतीयों को मिला है। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 की अवधि के लिए अमेरिका द्वारा जारी किए गए सभी एच1बी वीजा में से 72.3 प्रतिशत भारतीय नागरिकों को प्राप्त हुए हैं।

हसीना पिछले साल पांच अगस्त से भारत में रह रही

उन्होंने कहा कि यूक्रेन में संघर्ष शुरू होने से पहले 21,928 भारतीय छात्र थे, लेकिन एक नवंबर, 2024 तक केवल 1,802 छात्र विभिन्न यूक्रेनी विश्वविद्यालयों में नामांकित हैं। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि बांग्लादेश सरकार ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग की है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश सरकार को कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। हसीना पिछले साल पांच अगस्त से भारत में रह रही हैं।

रूसी सशस्त्र बलों में शामिल 16 भारतीय लापता

सरकार ने संसद को सूचित किया कि रूसी सशस्त्र बलों में शामिल 16 भारतीयों को रूसी पक्ष द्वारा लापता बताया गया है। कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में 18 भारतीयों के राज्यवार जानकारी साझा किए, जिसमें कहा गया कि नौ उत्तर प्रदेश से, दो-दो पंजाब और हरियाणा से, और एक-एक चंडीगढ़, महाराष्ट्र, केरल और बिहार, जम्मू और कश्मीर से थे। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में सिंह ने कहा कि रूसी सशस्त्र बलों में 12 भारतीय नागरिकों के जान गंवाने की सूचना है।

कनाडा सरकार ने उग्रवादियों को दी है पनाह विदेश राज्य मंत्री ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि 1985 के कनिष्क बम विस्फोट के आतंकवादी कृत्य से सीखे गए सबक के बावजूद, कनाडाई सरकार द्वारा हिंसक उग्रवादियों और अलगाववादियों को चार्टर स्वतंत्रता के नाम पर अपनी गतिविधियां जारी रखने के लिए पनाह दी है। उन्होंने कहा कि 1985 के कनिष्क बम विस्फोट के लिए जिम्मेदार लोगों की जांच, अभियोजन और उसके विवरण के संबंध में कनाडाई सरकार से वर्तमान स्थिति के बारे में पूछा गया है।

चीन की मेगा बांध परियोजना की घोषणा पर नजर

एक अन्य प्रश्न के लिखित उत्तर में कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में ब्रह्मपुत्र नदी पर एक मेगा बांध परियोजना की चीन की घोषणा पर नजर है। सीमा पार नदियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चीन के साथ 2006 में स्थापित संस्थागत विशेषज्ञ स्तर तंत्र के दायरे में और साथ ही राजनयिक चैनलों के माध्यम से चर्चा की जाती है। मंत्रालय से पूछा गया था कि क्या भारत और बांग्लादेश में बहने वाली ब्रह्मपुत्र नदी पर जलविद्युत बांध बनाने के चीन के फैसले ने नदी के निचले हिस्से में रहने वाले लाखों लोगों पर इसके संभावित प्रभाव के बारे में चिंताएं बढ़ा दी हैं।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X