Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

पति को गिरता देख तुरंत रस्सी के सहारे 40 फुट गहरे कुंए में उतरी पत्नी पद्मम

Updated on Thursday, February 06, 2025 12:50 PM IST

कोच्चि। केरल के पिरावोम में एक महिला ने काली मिर्च तोड़ते समय गलती से 40 फुट गहरे कुएं में सिर के बल गिरे अपने पति को साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए डूबने से बचा लिया।महिला अपनी जान जोखिम में डालकर रस्सी के सहारे कुएं में उतरी और अग्निशमन एवं बचाव कर्मियों के पहुंचने तक लगभग बेहोश हो चुके अपने पति को पकड़े रखा और डूबने से बचा लिया। अधिकारियों द्वारा दंपती को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाले जाने का वीडियो टेलीविजन चैनलों ने प्रसारित किए।स्थानीय निवासी 64 वर्षीय रमेशन बुधवार की सुबह अपने घर के पिछले आंगन में लगे पेड़ से काली मिर्च तोड़ने के दौरान अचानक पेड़ की एक शाखा टूटने से कुंए में गिर गए।

रस्सी पकड़कर कुएं में उतर गई पत्नी

56 वर्षीय पद्मम अपने पति को कुंए में गिरता देख तुरंत ही रस्सी पकड़कर कुएं में उतर गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रस्सी को जोर से पकड़े रहने के कारण उसके हाथ बुरी तरह जख्मी हो गए थे। उसका एकमात्र ध्यान अपने पति को बचाने पर था। बचाव दल के आने तक करीब 15-20 मिनट तक उसने अपने पति को पकड़ कर सीने तक पानी में तैरती हालत में रखा। कुंए की गहराई ज्यादा होने के कारण दंपती ऊपर से मुश्किल से दिख पा रहे थे।

सूझबूझ के कारण ही उसके पति की जान बच पायी

अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने कहा कि कर्मचारियों द्वारा उसे बाहर निकाले जाने से पहले उसने अपने पति को बचाव जाल में बैठा कर ऊपर भेजा और खुद अगली बारी में कुंए से बाहर निकली। उन्होंने आगे कहा कि महिला के साहस और सूझबूझ के कारण ही उसके पति की जान बच पायी।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X