Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

दिल्ली एनसीआर में 80 गैंग सक्रिय, आठ बड़े गैंग

Updated on Saturday, February 01, 2025 10:46 AM IST

चण्डीगढ़। हरियाणा सहित उत्तर भारत के राज्यों में नशा तस्करी, संगठित अपराध रोकने व गैंगस्टरो पर शिकंजा कसने को लेकर शुक्रवार को पंचकूला में सात राज्यों के पुलिस महानिदेशकों,एनआईए, एनसीबी, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो हरियाणा और स्पेशल टास्क फ़ोर्स हरियाणा के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

 बैठक में सात राज्यों- हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान तथा उत्तराखंड आदि राज्यों में अपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए आपसी समन्वय स्थापित करने के बारे में चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त मीटिंग में अंतरराज्यीय ड्रग सचिवालय के कार्यान्वन और सीमा पार चल रहे नशा तस्करी व संगठित अपराध को रोकने और प्रदेश पुलिस के बेहतर तालमेल पर चर्चा की गई।

बैठक में इस बारे में बताया गया कि नशे की आवाजाही के लिए अपराधियों द्वारा किस प्रकार युवाओं को निशाना बनाया जाता है। बैठक में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने को लेकर सभी राज्यों के बीच  कोआर्डिनेशन होने की आवश्यकता पर बल दिया गया। सभी अधिकारियों ने इस बात पर सहमति जताई कि राज्यों के बीच में अपराधियों का डाटा बेस सांझा करने हेतु राज्यों की संयुक्त टीम बनाई जानी चाहिए। राज्य अंतरराज्यीय ड्रग सचिवालय के बेहतर कार्यान्वन हेतु अपने प्रदेश में एसपी रैंक में नोडल अधिकारी नियुक्त करेंगे ताकि सूचनाओं का वास्तविक समय में आदान प्रदान किया जायेगा।

बैठक में एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर जनरल संबित मिश्रा ने बताया कि नशा तस्करी के रूट पहचानने की ज़रूरत है ताकि सभी प्रदेश अफीम व अन्य मादक पदार्थों की सीमा पार तस्करी पर रोक लगा सकें।  एनआईए के डीआईजी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि संगठित अपराध रोकने के लिए अपराधियों की पहचान किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

उत्तर भारत के सात राज्यों में नशा तस्करी व संगठित अपराध रोकने को पुलिस महानिदेशकों की बैठक , एनआईए व एनसीबी के अधिकारी भी हुए शामिल

हरियाणा में संगठित हिंसक अपराध के बारे में जानकारी देते हुए एसपी स्पेशल टास्क फ़ोर्स वसीम अकरम ने बताया कि हरियाणा में वर्तमान में 80 आपराधिक गैंग सक्रिय है इनमें से आठ बड़े गैंग ऐसे हैं जिनके द्वारा दिल्ली एनसीआर के क्षेत्र में फिरौती आदि की मांग की जाती है। सभी गैंग ने विदेशों में अपने पॉइंट ऑफ़ कांटेक्ट बना लिए है और वहीँ से बैठकर अपनी गैंग चला रहे है। इस दिशा में सभी राज्यों की पुलिस के संगठित प्रयास अत्यंत आवश्यक है। दुबई, पाकिस्तान, अर्मेनिआ, बैंकाक, थाईलैंड जैसे देशों से लेकर अमेरिका, पुर्तगाल और कनाडा में भी ये कुख्यात अपराधी छुपे हुए है जिनको वापस लाने के लिए पुलिस इंटरपोल के साथ संपर्क में है।

प्रदेश पुलिस द्वारा इनका जल्द ही डिपोर्टेशन करवा लिया जायेगा। बताया गया कि हरियाणा पुलिस द्वारा वर्तमान में 35 लुक आउट नोटिस जारी किये गए है वही 22 पासपोर्ट रिवोक किये गए है। बैठक में पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव, हिमाचल पुलिस महानिदेशक डॉ अतुल वर्मा, चंडीगढ़ पुलिस महानिदेशक सुरेंदर सिंह यादव, पंजाब स्पेशल महानिदेशक कुलदीप सिंह, हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो महानिदेशक  ओ पी सिंह, राजस्थान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसओजी विजय कुमार सिंह , अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एससीबी हरियाणा ममता सिंह, उत्तराखंड अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था डॉ वी मुरुगेसन, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिल्ली पुलिस प्रमोद सिंह कुशवाहा शामिल हुए। इसके अतिरिक्त प्रदेश के एसटीएफ डीआईजी सिमरदीप सिंह, डीआईजी एससीबी अपराध हामिद अख्तर, एसपी एसटीएफ हरियाणा वसीम अकरम ने प्रदेश में स्पेशल टास्क फ़ोर्स के काम पर चर्चा की। इसके अतिरिक्त डिप्टी डायरेक्टर जनरल, एनसीबी संबित मिश्रा, आईजी एनआईए विजय सखारे, डीसीपी दिल्ली आदित्य गौतम  भी मीटिंग में शामिल रहे।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X