Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

नई दिल्ली के पंजाब भवन में 20 ओर प्रमुख लेखकों की तस्वीरें स्थापित

Updated on Friday, January 31, 2025 18:13 PM IST

नई दिल्ली | भाषा विभाग पंजाब, पंजाबी भाषा के विकास के लिए केवल सैद्धांतिक रूप से ही काम नहीं करता, बल्कि इसकी व्यावहारिकता इससे कहीं अधिक है। इस कड़ी में भाषा विभाग पंजाब, पंजाब से बाहर भी पंजाब, पंजाबी और पंजाबीअत के प्रचार के लिए काम कर रहा है।

आज नई दिल्ली के पंजाब भवन में पंजाबी के प्रमुख लेखकों की तस्वीरें लगाई गईं, जिनसे जहां एक ओर पंजाबी लेखकों की विरासत को पंजाब से बाहर विस्तार मिलेगा, वहीं पंजाबी साहित्य के योगदान को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर भाषा विभाग पंजाब के निदेशक स जसवंत सिंह ज़फर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पंजाब भवन का पंजाबी के बड़े लेखकों की तस्वीरों से सजना केवल हमारा सिर ऊँचा नहीं करेगा, बल्कि पंजाबी भाषा की सीमाएँ भी विस्तृत होंगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ऐसी और तस्वीरें भी पंजाब भवन में लगाई जाएँगी।

आज जिन प्रतिष्ठित लेखकों की तस्वीरें लगाई गईं, उनमें प्रो. पूरन सिंह, नंद लाल नूरपुरी, संत राम उदासी, बलवंत गर्गी, गुरमुख सिंह मुसाफ़िर, सआदत हसन मंटो, नोरा रिचर्ड्स, गुरबख्श सिंह प्रीतलड़ी, बाबू रजब अली, भाई काहन सिंह नाभा, दविंदर सत्यार्थी, धनी राम चात्रिक, डॉ. जगतार, ज्ञानी हीरा सिंह दर्द, गुरदियाल सिंह, गुरशरण सिंह, पंडित श्रद्धा राम फिलोरी शामिल थे।

इस अवसर पर उन्होंने पंजाब भवन की डिप्टी रेजिडेंट कमिश्नर श्रीमती आसिता शर्मा के साथ यह वादा किया कि साल के अंत तक 100 पंजाबी दानिश्वरों की तस्वीरें लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर श्री आलोक चावला, सहायक निदेशक, भाषा भवन, डॉ. अजीतपाल सिंह, ज़िला भाषा अधिकारी, मोगा, श्री भूपिंदरपाल सिंह, सुपरडेंट, डॉ. संतोख सिंह सुखी, शोध अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X