Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

नकल करती पकड़ी जाने पर छात्रा ने दी जान, यूनिवर्सिटी में सुसाइड पर कोहराम 

Updated on Thursday, November 23, 2017 14:43 PM IST

नई दिल्ली,23 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : देश के एक बड़े यूनिवर्सिटी कैंपस में आधी रात एक बार फिर हंगामा बरपा है। ये बवाल एक स्टूडेंट के सुसाइड के बाद हुआ है। छात्रों ने हॉस्टल के कमरे में आग लगा दी और जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। आरोप है कि 21 साल की मोनिका ने प्रोफेसर की बेइज्जी से दुखी होकर खुदकुशी कर ली। छात्रा रागामोनिका चेन्नई की सत्यभामा यूनिर्विसिटी में पढ़ती थी। उसने बुधवार रात उसने हॉस्टल के कमरे में ही सुसाइड कर लिया जिसके बाद नाराज़ छात्रों ने सत्यभामा यूनिर्वसिटी कैंपस में आग लगा दी।

21 साल की रागामोनिका फर्स्ट ईयर की छात्रा थी और चेन्नई के सत्यभामा यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की स्टूडेंट थी। प्रोफेसर ने मोनिका को केमिस्ट्री की परीक्षा के दौरान नकल करते हुए पकड़ा था जिसके बाद उसको परीक्षा देने से रोक दिया गया और उसके परिवार वालों को खबर दी गई। इसके बाद रागामोनिका सीधे हॉस्टल के अपने कमरे में पहुंची और भाई राकेश को एसएमएस किया। राकेश रागामोनिका के साथ उसी परीक्षा हॉल में पेपर लिख रहा था। पेपर खत्म करने के बाद जैसे ही राकेश ने एसएमएस देखा वो रागामोनिका के कमरे की ओर भागा लेकिन तबतक रागामोनिका अपने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर चुकी थी।

छात्रों का आरोप है कि बेइज्जती से परेशान होकर रागामोनिका ने सुसाइड कर लिया। रागामोनिका की सुसाइड की खबर जैसे ही स्टूडेंट्स को मिली, बड़ी तादाद में छात्र कैंपस में इकट्ठा हो गए। नाराज स्टूडेंट्स ने पहले तो फर्स्ट ईयर हॉस्टल में तोड़फोड़ की फिर वहां आग लगा दी। हालात पर काबू पाने के लिए बड़ी तादाद में पुलिस के जवान आधी रात कैंपस में दाखिल हुए। घंटों की मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया जा सका।

यूनिवर्सिटी के एक अधिकारी ने अनुसार छात्रा 10x12 पेपर से कॉपी कर रही थी। आम तौर पर परीक्षा में इस तरह की गड़बड़ियां सामने आने के बाद स्टूडेंट को एक परीक्षा में बैठने से रोक दिया जाता है और उसके परिवार को इसकी जानकारी दे दी जाती है। उनका कहना है कि भोजन के वक्त तक कैंपस के अंदर अशांति का वातावरण नहीं था। स्टूडेंट्स ने बिना किसी परेशानी के मेस में खाना खाया और शाम के स्नैक्स भी लिए। यह स्पष्ट नहीं है कि कैंपस में तोड़-फोड़ और आगजनी का रागामोनिका की आत्महत्या से कोई संबंध है या नहीं। उन्होंने कहा कि बदले माहौल के मद्देनजर गुरुवार तक छुट्टी का ऐलान किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X