Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

इंडिगो के बाद आकासा एयर ने भी प्रयागराज के लिए हवाई किराये को 30-45 प्रतिशत तक घटाया

Updated on Friday, January 31, 2025 11:08 AM IST

नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइन ने  कहा कि प्रयागराज के लिए उड़ानों का किराया स्थिर हो गया है और उसने महाकुंभ के लिए इस मार्ग पर उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 900 कर दी है। यात्रियों की बढ़ती मांग के चलते प्रयागराज की उड़ानों पर किराये में बढ़ोतरी को लेकर लगातार शिकायतें की जा रही थी।

इंडिगो ने किराये को स्थिर रखना भी सुनिश्चित किया

सरकार ने एयरलाइन कंपनियों से टिकट की कीमतें स्थिर रखने के साथ-साथ इस मार्ग पर और अधिक उड़ानें संचालित करने को कहा है। इंडिगो ने कहा कि एयरलाइन ने किराये को स्थिर रखना भी सुनिश्चित किया है और अपने सभी ग्राहकों को सर्वोत्तम यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बुधवार को सूत्रों ने बताया था कि इंडिगो ने प्रयागराज की उड़ानों के किराये में 30-50 प्रतिशत तक की कमी की है। एयरलाइन के अनुसार, उसने महाकुंभ के दौरान प्रयागराज हवाई अड्डे से उड़ानों की संख्या और सीट क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि की है।

इंडिगो प्रयागराज को भारत में 10 स्थानों से जोड़ेगी

कंपनी ने बयान में कहा कि इस अवधि के दौरान, इंडिगो प्रयागराज को भारत में 10 स्थानों से जोड़ेगी। इनमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ, रायपुर और भुवनेश्वर से मौजूदा संपर्क के अलावा अहमदाबाद, कोलकाता और जयपुर से उड़ानें भी शामिल होंगी।

एयरलाइन ने शहर के लिए उड़ानों की संख्या में भी बढ़ोतरी की

वहीं, अकासा एयर ने भी प्रयागराज के लिए उड़ानों का किराया 30-45 प्रतिशत तक घटाया है। इसके साथ ही एयरलाइन ने शहर के लिए उड़ानों की संख्या में भी बढ़ोतरी की है। अकासा एयर ने कहा कि उसने पुणे, हैदराबाद, अहमदाबाद और बेंगलुरु से प्रयागराज के लिए स्पेशल उड़ानें शुरू की हैं। यह मुंबई और दिल्ली से प्रतिदिन की सीधी उड़ान सेवा के अतिरिक्त है।

महाकुंभ में वसंत पंचमी पर अमृत स्नान के प्लान में बड़ा बदलाव

महाकुंभ पर भगदड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अब नए सिरे से योजनाएं लागू की जाएंगी। उन क्षेत्रों को चिह्नित कर जहां भीड़ का दबाव बढ़ता है, अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती होगी।

डायवर्जन पर विशेष जोर रहेगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भीड़ का दबाव बढ़ने न पाए। कई और मार्गों को वन वे किया जा रहा है। संगम पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए जाएंगे और वहां पांच और स्थानों की बैरिकेडिंग की जाएगी।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर गुरुवार को यहां पहुंचे मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस बीच शासन से भेजे गए पावर कारपोरेशन के चेयरमैन आशीष गोयल और आईएएस भानु चंद्र गोस्वामी समेत अन्य अधिकारियों ने भी मेला क्षेत्र में काम संभाल लिया है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X