चंडीगढ़ | पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने आज यहां पंजाब राजभवन में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, जिसे पूरे देश में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर राज्यपाल के साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री. के. शिव प्रसाद, प्रमुख सचिव श्री. विवेक प्रताप सिंह तथा पंजाब राजभवन के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने गांधीजी के प्रति सम्मान प्रकट करने तथा देश की आजादी के लिए लड़ने वाले और अपने प्राणों की आहुति देने वाले अन्य सभी शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा।