Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर फेंका तीन ट्रक कचरा, दिल्ली सरकार की लापरवाही को उजागर किया

Updated on Thursday, January 30, 2025 18:14 PM IST

चंडीगढ़  | राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आज दिल्ली के विकासपुरी इलाके का दौरा किया, जहां स्थानीय महिलाओं ने सड़कों पर फैले कचरे को लेकर शिकायत की थी। स्वाति मालीवाल मौके पर पहुंचीं और स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर इलाके की सफाई शुरू की और कचरे को ट्रकों में भरना शुरू किया।

इसके बाद उन्होंने सैकड़ों स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर इस कचरे को ट्रकों में भरकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचा दिया। वहां पहुंचकर उन्होंने केजरीवाल को बाहर आकर जनता, विशेष रूप से महिलाओं, से बात करने की चुनौती दी, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

इसके बाद महिलाओं ने स्वाति मालीवाल के साथ मिलकर अरविंद केजरीवाल का पोस्टर लगाया और उसके चारों ओर कचरा डाल दिया। इसके तुरंत बाद, दिल्ली पुलिस की महिला अधिकारियों ने स्वाति मालीवाल को जबरदस्ती उठा लिया और एक बस में डालकर संसद मार्ग पुलिस स्टेशन ले गईं।

कुछ घंटों बाद उन्हें रिहा कर दिया गया, लेकिन उन पर धारा 188 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वाति मालीवाल ने कहा, “इस प्रदर्शन का उद्देश्य अरविंद केजरीवाल का ध्यान दिल्ली की महिलाओं की दुर्दशा की ओर दिलाना है। पिछले दस वर्षों में उन्होंने दिल्ली को एक कचरे का ढेर बना दिया है। सड़कों की हालत खराब है, नालियां ओवरफ्लो हो रही हैं, हर जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, और खासतौर पर महिलाएं गंदगी और बदबू से परेशान हैं।”

कासपुरी के निवासियों ने कई बार स्थानीय विधायक, दिल्ली सरकार, एमसीडी, सीएमओ और अन्य संबंधित अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस उदासीनता के विरोध में, स्वाति मालीवाल और स्थानीय महिलाओं ने सफाई अभियान चलाया और एकत्रित कचरे को अरविंद केजरीवाल के घर ले जाकर रखा।

स्वाति मालीवाल ने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को कचरे के ढेर में बदल दिया है। गंदगी सीवरों में, सड़कों पर और लोगों के घरों के बाहर फैली हुई है। सरकार इसे ठीक करने के लिए कुछ भी नहीं कर रही है। जब मुख्यमंत्री जनता की आवाज़ सुनने को तैयार नहीं हैं, तो हमें मजबूरन उन्हें उनकी ही बनाई हकीकत दिखानी पड़ी,”।

लेकिन इस गंभीर मुद्दे को हल करने के बजाय, दिल्ली सरकार ने पुलिस को बुलाकर स्वाति मालीवाल को गिरफ़्तार करवा दिया। उन्होंने कहा, “यही केजरीवाल सरकार की सच्चाई है। अब उन्हें आम आदमी की पीड़ा समझ नहीं आती। लेकिन मैं न तो उनकी गुंडागर्दी से डरती हूँ और न ही उनकी पुलिस से। अगर जनता की समस्याएं उठाना और दिल्ली को साफ़ करवाने के लिए लड़ना अपराध है, तो मैं इसे बार-बार करूंगी।”

स्वाति मालीवाल ने यह भी कहा कि वह सरकार को जवाबदेह ठहराने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगी और दिल्ली की जनता की बेहतरी के लिए संघर्ष करती रहेंगी।

Readers' Comments
Suman Madam 9/11/2023 1:47:36 PM

👍

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X