Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

मुझे विश्वास है कि न्याय मिलेगा : मैसूरु भूमि घोटाला मामले को लेकर बोले सिद्दरमैया

Updated on Wednesday, January 29, 2025 10:49 AM IST

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने कहा कि उन्हें मैसुरु जमीन घोटाले में कोर्ट से न्याय मिलने का भरोसा है। इस मामले में मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उनकी पत्नी बीएम पार्वती आरोपित हैं। कर्नाटक हाई कोर्ट की धारवाड़ पीठ ने मैसुरु शहरी विकास प्राधिकरण (मुडा) मामले की सीबीआइ से जांच की मांग वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।इस घटनाक्रम को लेकर किसी तरह की चिंता के बारे में पूछे जाने पर सिद्दरमैया ने कहा कि मुझे चिंता क्यों होनी चाहिए? मुझे कैसे पता चलेगा कि न्यायाधीश क्या फैसला सुनाएंगे? मुझे विश्वास है कि मुझे न्याय मिलेगा।

ईडी द्वारा उनकी पत्नी पार्वती को जारी की गई नोटिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हाई कोर्ट ने नोटिस पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि ईडी द्वारा जारी नोटिस और पूरा मामला राजनीति से प्रेरित है। वहीं, कर्नाटक के शहरी विकास मंत्री बिरथी सुरेश ने मंगलवार को मुडा घोटाले में अपनी संलिप्तता से इनकार किया और कहा कि उनकी और मुख्यमंत्री सिद्दरमैया की पत्नी की इस मामले में कोई भूमिका नहीं है।

वहीं, मुडा घोटाले में जद एस विधायक जीटी देवेगौड़ा के खिलाफ मंगलवार को ईडी और कर्नाटक लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई गई है। विधायक के ऊपर आरोप है कि उन्होंने मुडा से अवैध रूप से 19 साइटें हासिल की हैं।

भाजपा ने उठाए सवाल

एक अखबार में छपी खबर 'मुडा मामला: सिद्दरमैया को लोकायुक्त की क्लीन चिट?' को साझा करते हुए कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने कहा कि लोकायुक्त की जांच एक दिखावा है और उनकी तरफ से प्रस्तुत रिपोर्ट महज सीएम सिद्दरमैया को बचाने के लिए है। उन्होंने कहा कि यह लोकायुक्त की रिपोर्ट नहीं है, बल्कि सिद्दरमैया बचाओ रिपोर्ट है।

क्या है पूरा मामला?

मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA), कर्नाटक की राज्य स्तरीय विकास एजेंसी है। इस एजेंसी का काम लोगों को किफायती कीमत पर आवास उपलब्ध कराना है। मुडा शहरी विकास के दौरान अपनी जमीन खोने वाले लोगों के लिए एक योजना लेकर आई थी।

50:50 नाम की इस योजना में जमीन खोने वाले लोग विकसित भूमि के 50 प्रतिशत के हकदार होते थे। यह योजना 2009 में पहली बार लागू की गई थी। हालांकि, 2020 में तत्कालीन भाजपा सरकार ने इस योजना को बंद कर दिया था।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X