डेराबस्सी | अंबाला चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित सरस्वती विहार कॉलोनी की गली नंबर 5 में बने हुए भगवान परशुराम भवन में वार्षिक मूर्ति स्थापना दिवस ब्राह्मण सभा 359 डेराबस्सी और महिला संकीर्तन मंडली के द्वारा धूमधाम से मनाया गया जिसमें भारी संख्या में कॉलोनी एवं नगर निवासी भाई बहनों ने भाग लिया जानकारी देते हुए प्रधान रविंद्र वैष्णव ने बताया भगवान का भजन कीर्तन श्री बालाजी कीर्तन मंडली एडवोकेट राकेश बैरागी के द्वारा किया गया एवं पंडित संदीप शास्त्री ने हवन यज्ञ करवाया महिला अध्यक्ष श्रीमती सुशीला राजपूत सहित महिला मंडली की सभी सदस्य कार्यक्रम में उपस्थिति रही इस अवसर पर दीपक शर्मा, अशोक व्यास, नगर पार्षद रामदेव शर्मा, दिनेश वैष्णव, बृज बिहारी पांडे, श्री गोपाल शर्मा, मास्टर शिवचरण सैनी, गुरचरण सिंह, गुरनाम सिंह, रमेश शर्मा, योगेश अत्रि इत्यादि भी उपस्थित थे ।
हवन कीर्तन के बाद भंडारे का आयोजन किया