Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्‍कूटर इंडिया ने जीरकपुर में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता अभियान चलाया

Updated on Tuesday, January 28, 2025 10:12 AM IST

जीरकपुर । होंडा मोटरसाइकिल एंड स्‍कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने सड़क सुरक्षा के लिए लगातार किये जा रहे अपने प्रयासों के तहत  पंजाब के जीरकपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। इस पहल ने एसी नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 1800 से अधिक छात्रों और स्टाफ सदस्यों को शिक्षित किया। इससे युवाओं को सड़क पर जिम्‍मेदार व्‍यवहार करने की प्रेरणा देने के लिये एचएमएसआई का समर्पण मजबूत हुआ है।

सड़क पर सुरक्षित व्‍यवहार की संस्‍कृति को बढ़ावा देने में युवाओं की महत्‍वपूर्ण भूमिका समझते हुए, एचएमएसआई का अभियान रोचक एवं संवादपरक कार्यक्रमों के माध्‍यम से लोगों में सड़क के सुरक्षित इस्‍तेमाल की आदत डालना चाहता है। सरकारी और गैर-सरकारी स्‍कूलों, कॉलेजों तथा संस्‍थानों में लगातार ऐसी पहलें करते हुए, एचएमएसआई सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं में भारी कमी लाना चाहती है और सड़क के जिम्‍मेदार तरीके से इस्‍तेमाल की संस्‍कृति को बढ़ावा देना चाहती है। ऐसे अभियान सड़क पर सुर‍क्षा की शिक्षा जैसी ज्‍वलंत आवश्‍यकता को पूरा करने और जिम्‍मेदार तरीके से ड्राइविंग करने की आदतों को बढ़ावा देने के लिये होते हैं। यह विशेष रूप से युवा राइडर्स के‍ लिये होते हैं।

जीरकपुर अभियान के अंतर्गत विभिन्‍न गतिविधियाँ संचालित की गईं, जो सड़क पर सुरक्षा की शिक्षा को व्‍यापक एवं संवादपरक बनाने के लिये थीं। इसमें भाग लेने वालों ने सुरक्षा के साथ राइडिंग करने के सैद्धांतिक सबक सीखे, खतरे के पूर्वानुमान का प्रशिक्षण लिया, सड़क पर सुरक्षा के सवाल जाने, हेलमेट पर जागरूकता के सत्रों में रहे और राइडिंग प्रशिक्षक के व्‍यावहारिक अभ्‍यासों से गुजरे। हर गतिविधि यह सुनिश्चित करने के लिये थी कि सबक सूचनाप्रद एवं रोचक रहें, ताकि इसमें भाग लेने वाले लोगों पर लंबे समय तक उनका असर रहे।

इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने के लिये एचएमएसआई ने एसी नेशनल पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्‍कूल का आभार जताया। यह साझेदारी सड़कों को अधिक सुरक्षित बनाने और यातायात दुर्घटनाओं को कम करने के लिये उनकी साझा प्रतिबद्धता दिखाता है।

एचएमएसआई ने पंजाब में अपनी शुरूआत से ही लगभग 3 लाख वयस्‍कों और बच्‍चों को शिक्षित किया है। इस काम में सड़क के जिम्‍मेदार तरीके से इस्‍तेमाल को बढ़ावा देने और सुरक्षित राइडिंग की आदतें डालने पर ध्‍यान दिया गया है।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X