Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

किलकारी में मानव मंगल के नन्हें मुन्नों ने मंच पर मचाया धमाल

Updated on Monday, January 27, 2025 18:38 PM IST

चंडीगढ़। मानव मंगल स्मार्ट स्कूल, मोहाली के प्लेग्रुप, नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी कक्षाओ के नन्हें मुन्ने छात्र-छात्राओं ने वार्षिक सांस्कृतिक स्टेज शो ‘किलकारी 25’ में न सिर्फ प्रतिभा की छाप छोड़ी, बल्कि अपनी मनमोहक अदाओं से मंच पर धमाल मचाया। उन्होंने अपनी हर प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया और दर्शकों ने भी तालियां बजाकर उनकी खूब सराहना की। इनमें तो कई बच्चों ने पहली बार मंच पर प्रस्तुति दी। अपने बच्चों को मंच पर परफार्म करता देख उनके पेरेंट्स और ग्रैंड पेरेंट्स बहुत खुश थे तथा सभागार में अपनी सीट पर बैठकर उन्होंने मंच पर उनकी हर एक अदा को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया।

समारोह की शुरुआत स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट की प्रस्तुति से हुई जिसमें साल भर की उपलब्धियों के बारे में बताया गया। छात्रों ने कार्यक्रम की शुरुआत एक प्रार्थना के साथ की, जिसमें उन्होंने ईश्वर से मार्गदर्शन और शक्ति की मांग की। इस आकर्षक प्रस्तुति 'अरदास' के माध्यम से उन्होंने ईश्वर का धन्यवाद दिया।  इसके बाद स्टूडेंट्स ने पिता के महत्व को बताती भावपूर्ण प्रस्तुति ‘माय सुपर हीरो माय डैड’ दी जिसमें उन्होंने नृत्य के माध्यम से अपने जीवन में पिता के महत्व के बारे में बताया। इसे देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं। इस प्रस्तुति में उन्होंने बताया कि भगवान ने हमें कई रूपों में प्यार भेजा है; उनमें से एक है हमारे पिता। एक पिता सिर्फ़ पेरेंट नहीं होता; वह शक्ति का स्तंभ, ज्ञान का खजाना और बिना शर्त प्यार का स्रोत होता है। पिता की उपस्थिति हमारे चरित्र को आकार देती है, उनका मार्गदर्शन हमारा मार्ग प्रशस्त करता है, और उनका बलिदान हमारे भविष्य की नींव रखता है।

पिता के महत्व को बताती भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों की आंखें की नम

इसके बाद मानव मंगल के प्रतिभाशाली सितारों ने एक रंगारंग प्रस्तुति में जहां भारत के अलग अलग रंग दिखाए, वहीं सर्कस की दुनिया से दर्शकों को रूबरू करवाया। समारोह में बच्चों ने शेयरिंग का संदेश भी अनोखे ढंग से दिया। समारोह का मुख्य आकर्षण स्टूडेंट्स द्वारा पेश ‘जश्न ए पंजाब’ रहा जिसने पंजाब की संस्कृति से दर्शकों को रूबरू करवाया और उन्हें थिरकने पर मजबूर कर दिया। स्कूल के नन्हें गबरूओं और मुटियारों ने अपने जोरदार भांगड़ा मूव्स और जीवंत पंजाबी वेशभूषा, ऊर्जा और शान से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति के रस में डुबोती प्रस्तुति देकर सैनिकों के प्रति आभार जताया। इसके अलावा भी छात्र-छात्राओं ने कई अन्य प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।

स्कूल के डॉयरेक्टर संजय सरदाना ने कहा कि इस उम्र में मंच पर प्रस्तुति से बच्चों का डर दूर हो जाता है तथा उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। यही वजह है कि स्कूल इस वार्षिक शो के माध्यम से यह सुनिश्चित करता है कि हर क्लास के हर स्टूडेंट को मंच पर प्रस्तुति देने का मौका मिले। सभी बच्चों को समारोह के अंत में गिफ्ट दिए गए।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X