Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

'बेंजीन-फ्री भारत' पर जागरुकता सत्र का आयोजन

Updated on Monday, January 27, 2025 18:37 PM IST

मोहाली । लोगों को बेंजीन के हानिकारक प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से, मोहाली नगर निगम के सहयोग से पाओस इंडस्ट्रीज का प्रमुख राज सोप ने 'बेंजीन-फ्री भारत' पहल की शुरुआत की। इस नई पहल का उद्देश्य सभी लोगों में बेंजीन के खतरों के बारे में जागरूकता पैदा करना है, जिसको 'लीनियर अल्काइल बेंजीन सल्फोनिक एसिड (एलएबीएसए)' से लिया जाता है, और ये कई बर्तन धोने वाले साबुन और तरल पदार्थों में पाया जाने वाला एक सामान्य सर्फेक्टेंट है। एलएबीएसए को कैमिकल प्रोसेस के माध्यम से बेंजीन से प्राप्त किया जाता है।

'बेंजीन फ्री भारत' पहल के तहत मोहाली के सेक्टर 69 स्थित कम्युनिटी सेंटर में बेंजीन के दुष्प्रभावों पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस सेशन के मुख्य अतिथि मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू थे, जबकि मोहाली नगर निगम के आयुक्त टी. बेनिथ (आईएएस) गेस्ट ऑफ ऑनर थे। इस दौरान उनके साथ मोहाली नगर निगम के असिस्टेंट कमिश्नर राजीव कुमार तथा जॉइंट कमिश्नर, मोहाली दीपांकर गर्ग (पीसीएस) भी उपस्थित थे।

यह उल्लेखनीय है कि भारत में डिटर्जेंट निर्माता अपने उत्पादों में एलएबीएसए का उपयोग कर रहे हैं, जबकि बेंजीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा कार्सिनोजेन के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

बेंजीन 'हानिकारक रसायन', जिसका उपयोग बर्तन धोने वाले साबुन और डिटर्जेंट में नहीं किया जाना चाहिए: विशेषज्ञ

संजीव बंसल, मैनेजिंग डायरेक्टर, पाओस इंडस्ट्रीज ने कहा कि सफाई उत्पादों में झाग बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला बेंजीन स्वास्थ्य को लेकर कई तरह के गंभीर खतरे पैदा करता है, जिसमें एक्जिमा, चकत्ते और छाले जैसी त्वचा संबंधी समस्याएं शामिल हैं। लंबे समय तक इसके संपर्क में रहने से कैंसर भी हो सकता है, क्योंकि इन उत्पादों से साफ किए गए बर्तनों के माध्यम से बेंजीन के अंश मानव शरीर में प्रवेश कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि पाओस में हमारा मिशन स्वस्थ, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल सफाई समाधान बनाना है। इस पहल के माध्यम से, हमारा लक्ष्य डिटर्जेंट में बेंजीन के उपयोग को खत्म करना है और इंडस्ट्री, सरकार और नागरिकों से इस महत्वपूर्ण कार्य में हमारे साथ जुड़ने का आग्रह करना है। समस्या का समाधान सुझाने के लिए पूछे जाने पर बंसल ने कहा कि निर्माताओं द्वारा इसका उपयोग बंद करने के लिए नैतिक तौर पर कदम उठाना समय की मांग है और उन्हें अपने उत्पादों में एलएबीएसए का उपयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, "बाजार में हमारे सभी उत्पाद एलएबीएसए फ्री हैं क्योंकि हम प्राकृतिक तेलों का उपयोग करते हैं।उन्होंने कहा कि बीआईएस को बेंज़ीन को प्रतिबंध लगाना चाहिए, और सरकार इस पर कोई कार्यवाही नही करती तो हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

अमरजीत सिंह सिद्धू, मेयर, नगर निगम, मोहाली ने कहा कि मुझे बताया गया है कि कई स्टडी और रिसर्च पेपर्स से पता चलता है कि बेंजीन और इसके डेरिवेटिव का उपयोग हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना हानिकारक है, और इसलिए भारत को इससे बचाने की आवश्यकता है। मोहाली नगर निगम ने 'बेंजीन फ्री भारत' जागरूकता अभियान में भाग लिया, क्योंकि उन्हें पता चला कि कैसे कुछ डिटर्जेंट उत्पाद लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। मुझे यकीन है कि इस अभियान को लोगों का समर्थन मिलेगा।

इस मौके पर टी.बेनिथ, कमिश्नर, (आईएएस), मोहाली नगर निगम ने कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है, और बेंजीन के जोखिमों के बारे में जागरूकता बढ़ाना सही दिशा में एक कदम है।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X