Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

पीएम की इस छोटी सी पहल ने लोगों को दिया बड़ा संदे, उपराष्ट्रपति के स्वागत के लिए जाते वक्त पीएम ने उठाया कूड़ा

Updated on Monday, January 27, 2025 08:34 AM IST

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  भारत के 76वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह के दौरान कर्तव्य पथ पर कचरा उठाकर स्वच्छ भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए एक सशक्त उदाहरण पेश किया। इंटरनेट मीडिया पर भी यह वीडियो खूब प्रसारित हो रहा है और लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। मोदी के इस कदम ने सार्वजनिक स्थलों की सफाई और सामुदायिक भागीदारी के महत्व को भी उजागर किया।

बड़ा संदेश दे गया ये कदम

हुआ यूं कि कर्तव्य पथ पर मोदी प्रोटोकॉल के अनुसार उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वागत करने के लिए तैयार थे। जब उन्होंने धनखड़ के वाहनों को समारोह स्थल की ओर आते हुए देखा तो वे प्रवेश द्वार की ओर बढ़े, तभी उन्होंने जमीन पर कूड़ा पड़ा देखा। वे तुरंत वहां रुके और झुककर कूड़ा उठाया। इसके बाद उन्होंने उस कचरे के टुकड़े-टुकड़े करके उसे अपने एक सुरक्षाकर्मी को दे दिया।

देखने में भले ही यह एक छोटा सा कदम था, लेकिन इसके पीछे संदेश बड़ा था। मोदी के इस कदम ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया। वैसे भी मोदी समय-समय पर 'स्वच्छ भारत' सुनिश्चित करने के लिए सफाई कार्यों में शामिल होने पर जोर देते रहे हैं।

पीएम मोदी ने देखा- स्वच्छ भारत का सपना

मोदी का यह कदम इसलिए भी विशेष रूप से महत्वपूर्ण था क्योंकि मोदी ने पहले भी प्लागिंग (कचरा निस्तारण) और सामुदायिक नेतृत्व वाली पहलों पर जोर दिया है ताकि एक स्वच्छ भारत का सपना साकार हो सके। पिछले वर्ष नवंबर में उन्होंने 'मन की बात' में कानपुर में गंगा घाटों की सफाई करने वाले एक प्लागिंग समूह की सराहना की थी। पिछले वर्ष दिसंबर में रक्षा मंत्रालय ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत देशभर में 400 से अधिक स्थानों पर एक विशाल प्ला¨गग कार्यक्रम का आयोजन किया था।

पीएम ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने रक्षा प्रमुख और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर मोदी का स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया।

प्रधानमंत्री ने कर्तव्य पथ पर सलामी मंच के लिए प्रस्थान करने से पहले आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर भी किए। इस प्रतिष्ठित स्मारक का उद्घाटन 2019 में मोदी द्वारा ही किया गया था। यह स्मारक 1962 के भारत-चीन युद्ध, 1947, 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्धों, श्रीलंका में भारतीय शांति सेना के दौरान और 1999 के कारगिल संघर्ष के दौरान बलिदान हुए सैनिकों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में शहादत पाए सैनिकों को समर्पित है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X